छोटे पर्दे की ‘छोटी बहू’ यानी पॉपुलर एक्ट्रेस रुबीना दिलैक सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। रुबीना खुद से जुड़े अपडेट्स फैंस को देती रहती हैं। इस बीच अब रुबीना ने एक ऐसा पोस्ट शेयर कर दिया है, जो फैंस की भी टेंशन बढ़ा रहा है। रुबीना का कहना है कि वो अपनी उम्र भूल रही हैं। इसको लेकर एक्ट्रेस ने एक लंबा कोट शेयर किया है। आइए जानते हैं कि रुबीना दिलैक ने इस पोस्ट में क्या कहा?
रुबीना दिलैक ने शेयर किया पोस्ट
दरअसल, रुबीना दिलैक ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है। इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने एक कोट शेयर किया है, जिसमें लिखा है कि 30 के बाद मैं कभी-कभी अपनी करंट ऐज भूलने लगी हूं। मैं कभी 32 साल की होती हूं, तो कभी 34 या 36 साल की होती हूं। मैं बस एक ही बात जानती हूं कि मैं 40 की नहीं हूं। इस पोस्ट को रुबीना ने आज मंगलवार को शेयर किया है।
शादी, प्यार और कपल्स
इसके पहले रुबीना ने शादी, प्यार और कपल्स की आपसी समझ को लेकर एक पोस्ट शेयर किया था। पोस्ट में रुबीना ने लिखा था कि अगर आप सालों बाद भी किसी कपल को प्यार में देख रहे हैं, तो वो किस्मत नहीं है बल्कि अनगिनत समझौते, क्षमा, धैर्य और एक-दूसरे को चुनना है। हर एक दिन, प्यार एक किस्मत नहीं बल्कि कोशिश है और दो दिलों को एक साथ आगे बढ़ना है।
37 साल की हैं रुबीना
वहीं, रुबीना के जन्मदिन की बात करें तो एक्ट्रेस का जन्म 26 अगस्त 1987 को हुआ था। इस समय रुबीना 37 साल की हैं। इसके अलावा अगर एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने अभिनव शुक्ला से शादी की है और कपल की दो प्यारी-सी बेटियां हैं। रुबीना अपनी फिटनेस का बेहद ध्यान रखती हैं और अक्सर वर्कआउट करती नजर आती हैं।
फिटनेस का ध्यान रखती हैं रुबीना
एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी अपनी फिटनेस से जुड़े फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। फैंस इन पोस्ट पर भी जमकर प्यार लुटाते हैं और कमेंट्स के जरिए अपना-अपना रिएक्शन देते हैं। रुबीना ने मां बनने के बाद भी अपनी फिटनेस को मेंटेंन रखा है।
यह भी पढ़ें- Coolie में अलग अंदाज में नजर आएंगे Aamir Khan, नागार्जुन ने फिल्म को लेकर किए खुलासे
संबंधित खबरें
'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
6 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
6 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
9 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
10 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
11 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
11 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
12 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
13 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
14 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines