Rubina Dilaik Second Pregnancy: टीवी की ‘छोटी बहू’ रुबीना दिलैक की एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. जुड़वां बेटियों की मां रुबीना दिलैक ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर वीडियो शेयर कर घोषणा करते हुए कहा कि वो प्रेग्नेंट हैं. रुबीना के इस ऐलान के बाद से ही सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की खबरें तेजी से वायरल होने लगी हैं. इसके साथ ही रुबीना को फैंस दूसरी बार मां बनने की बधाइयां भी देने लगे हैं. हालांकि कुछ यूजर्स को लग रहा है कि रुबीना का ये वीडियो एक प्रमोशनल वीडियो हो सकता है.
वीडियो किया शेयर
रुबीना ने अपनी नई वीडियो में साड़ी पहनी हुई है और वो पलटते हुए कहती हैं, ‘मैं प्रेग्नेंट हूं.’ एक्ट्रेस के इस कुछ सेकेंड के वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर हलचल मच गई. एक्ट्रेस के फैंस भी हैरान रह गए. वहीं इस वीडियो में रुबीना के साथ उनके पति अभिनव शुक्ला नजर नहीं आए, जिससे लोगों को डाउट होने लगा कि रुबीना का ये वीडियो किसी एड या फिर उनके किसी नए प्रोजेक्ट के लिए हो सकता है.
यह भी पढ़ें: एक्टर मयूर पटेल ने नशे में गाड़ी चलाते हुए किया एक्सीडेंट, 4 कारों में मारी टक्कर; दर्ज हुई FIR
2 बेटियों की हैं मां
रुबीना ने अभी तक अपने इस वीडियो के पीछे का राज नहीं खोला है. अगर वीडियो के मुताबिक रुबीना फिर से प्रेग्नेंट हैं तो वो तीसरे बच्चे को जन्म देंगी. बता दें रुबीना ने 27 नवंबर 2023 में अपनी दो जुड़वां बेटियों को जन्म दिया था. ये खुशखबरी एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर दी थी. वहीं अभिनव और रुबीना ने अपनी बेटियों के नाम जीवा और एधा रखे हैं.
यह भी पढ़ें: ‘कुछ स्टार्स शोर-शराबे से…’, अरिजीत सिंह के रिटायरमेंट पर क्या बोले महेश भट्ट? ‘आशिकी 2’ के दिनों को किया याद
‘पति पत्नी और पंगा’ की विनर
बता दें रुबीना दिलैक को लेकर अभी खबरें थीं कि वो भी ‘द 50’ में नजर आने वाली हैं. हालांकि अभी तक एक्ट्रेस ने इस पर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया है. रुबीना दिलैक को आखिरी बार अपने पति अभिनव शुक्ला के साथ कलर्स के रियलिटी शो ‘पति पत्नी और पंगा’ में देखा गया था. कपल ने इस शो को जीतकर ट्रॉफी उठाई थी. वहीं इसके बाद से रुबीना अभी तक किसी शो में नजर नहीं आई हैं.
संबंधित खबरें
आरजे मिट्टे की यह सीरीज दुनियाभर में बनी नंबर 1, IMDb पर मिली 9.5 रेटिंग
26 mins agoरजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, जानें कब होगी रिलीज
1 hr agoरणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
4 hrs ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
5 hrs agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
5 hrs agoKoffee With Karan 9 में सलमान खान समेत गेस्ट बनेंगे ये 20 सितारे!
7 hrs agoBigg Boss 20: 'तेरे जैसे बहुत देखे...', काजी तौकीर से फिर भिड़े स्काउट
8 hrs agoBreaking Bad के स्टार RJ Mitte का 34 की उम्र में हुआ निधन
9 hrs agoLIVE: यामी गौतम 'नई-नवेली' के गाने लॉन्च के लिए जाएंगी राम मंदिर
10 hrs ago11वें दिन 'दृश्यम 3' की कमाई में आई गिरावट, फिर भी किया ताबड़तोड़ कलेक्शन
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines