Cinematographer Senthil Kumar Wife Roohi Died: ऑस्कर विनिंग फिल्म RRR के जाने-माने सिनेमेटोग्राफर केके सेंथिल कुमार (KK Senthil Kumar) की पत्नी रूहीनाज उर्फ रूही के निधन की वजह का खुलासा हो गया है। रूही का निधन मल्टीपल आर्गेन फेलियर की वजह से हुआ था। तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री से शुक्रवार की सुबह आई इस बुरी खबर से पूरे फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।
गौरतलब है कि सिनेमेटोग्राफर केके सेंथिल कुमार की पत्नी रूही ने 15 फरवरी को आखिरी सांस ली। रूही पेशे से एक ट्रेंड योगा एक्सपर्ट थीं। उन्होंने अपने करियर में प्रभास, अनुष्का शेट्टी समेत कई सेलेब्स के साथ काम किया था। उनके निधन से लोग दुखी हैं।
फैंस को लगा बड़ा झटका
सिनेमैटोग्राफर सेंथिल कुमार की टीम ने रूही के निधन पर ऑफिशियल बयान जारी किया है, जिसमें लिखा, ‘सिनेमैटोग्राफर सेंथिल की पत्नी रूही का गुरुवार दोपहर 2 बजे निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को सुबह 9 बजे जुबली हिल्स के महाप्रस्थानम में होगा।’ उधर, रूही के निधन की खबर से केके सेंथिल कुमार के फैंस को तगड़ा झटका लगा है। फैंस सोशल मीडिया पर सिनेमैटोग्राफर की वाइफ को श्रद्धांजली दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Jr NTR की Devara के लिए इंतजार अभी बाकी, पोस्टर के साथ फिल्म की नई रिलीज डेट आउट
सामने आई मौत की वजह
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेंथिल कुमार की पत्नी रूही का निधन मल्टीपल ऑर्गन फेल होने के कारण हुआ है। रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया कि रूही की तबियत पिछले कुछ दिनों से सही नहीं थी। उन्हें तेलंगाना के सिकंदराबाद के KIMS अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन लाख कोशिश के बाद भी रूही को बचाया नहीं जा सका।
केके सेंथिल ने बयां किया दुख
उधर, पत्नी के निधन के बाद केके सेंथिल कुमार ने सोशल मीडिया पर एक लंबी-चौड़ी पोस्ट लिखते हुए अपना दर्द बयां किया। उन्होंने लिखा, ‘आपने हमारे दिलों को प्यार से भर दिया। आप कई लोगों के जीवन में रोशनी और खुशी लेकर आए। यकीन नहीं हो रहा कि अब आप हमारे बीच नहीं हैं। आपने हमें शरीर के रूप में छोड़ा है लेकिन आपकी आत्मा हमेशा हर उस आत्मा के साथ रहेगी जिसे आपने छुआ है। हम आपके स्वर्ग की ओर शांतिपूर्ण यात्रा की कामना करते हैं। लव यू, रूही।’
संबंधित खबरें
इन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
4 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
8 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
10 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
10 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
11 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
12 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
13 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
14 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
1 day agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines