Rozlyn Khan Allegations on Hina Khan: रमजान का पाक महीना शुरू हो चुका है और हिना खान इस दौरान रोजा रख रही हैं। सोशल मीडिया पर उनके रोजा रखने की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें वो सहरी और इफ्तारी का मजा लेते हुए नजर आ रही हैं। लेकिन इस पर एक्ट्रेस रोजलिन खान ने उन्हें निशाना बनाते हुए कुछ बातें कही हैं, जो अब सुर्खियां बन चुकी हैं। खुद स्टेज 4 कैंसर सर्वाइवर रह चुकीं रोजलिन ने दावा किया है कि कैंसर मरीज के लिए रोजा रखना असंभव है।
रोजलिन खान ने क्या कहा?
हिना खान ने रमजान के पहले दिन सहरी से लेकर इफ्तार तक की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की। इसके बाद दूसरे दिन, उन्होंने भाई के साथ रील बनाई, जिसमें दोनों इफ्तार का समय आते ही रोजा खोलने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। हिना खान ने अपनी स्टोरीज पर जिम के दौरान पसीने बहाते हुए भी तस्वीरें और वीडियो शेयर किए, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गए।
रोजलिन खान ने हिना को बनाया निशाना
इस पर रोजलिन खान ने हिना को बिना नाम लिए तंज कसते हुए कहा कि कैंसर जैसे गंभीर रोग से जूझ रहे किसी भी व्यक्ति के लिए 13-14 घंटे भूखा रहना बिल्कुल असंभव है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, ‘मुस्लिम रोजा बहुत मुश्किल होता है और इसे 13-14 घंटे बिना खाना और पानी के रखना आम इंसान के लिए भी मुश्किल है, लेकिन जब किसी को कीमोथेरेपी जैसी दवाइयां लेनी हो, तो इसे करना असंभव है। कैंसर मरीजों को पोषण और हाइड्रेशन की सख्त जरूरत होती है, ताकि शरीर में कोई दर्द न हो और मांसपेशियां कमजोर न हों।”
रोजा रखने को लेकर रोजलिन का निशाना
रोजलिन खान ने आगे कहा कि वो इस साल भी रोजा नहीं रख रही हैं, क्योंकि उनकी सेहत इसे सहन नहीं कर सकती। उन्होंने कहा, ‘कैंसर के मरीज को उचित आहार और हाइड्रेशन की जरूरत होती है और रोजा रखने से ये संभव नहीं हो पाता। अगर कोई कैंसर मरीज रोजा रखने का दावा करता है, तो ये मानवीय रूप से असंभव है।’
हालांकि हिना खान ने इस आलोचना पर कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन उनके फैंस और समर्थक इस पर अपनी राय दे रहे हैं। हिना ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट्स के जरिए रमजान के इस पाक महीने में अपने आस्थाओं और समर्पण को शेयर किया और उन्हें फैंस का भरपूर समर्थन मिला।
यह भी पढ़ें: Pushpa 2 से अब कितनी पीछे Vicky की Chhaava? Bahubali 2 के कलेक्शन पर भी नजरें
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 hr ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
3 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
4 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
5 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
5 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
5 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
7 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
8 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
8 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines