Rosh: सस्पेंस थ्रिलर “रोश” 12 मई, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। फेमस डायरेक्टर जयवीर पंघाल द्वारा निर्देशित फिल्म रोश सस्पेंस, थ्रिल के साथ थिएटर में रिलीज के लिए तैयार है।
रिलीज हुआ रोश का ट्रेलर (Rosh)
मिमोह चक्रवर्ती, यश राज (वाईआर), निकिता सोनी, तेजस्वी अलीना राय और रूचि तिवारी स्टारर इस फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर देखने के बाद समझ आ रहा है कि ये फिल्म बेहद ही दिलचस्प होने वाली है। फिल्म में सस्पेंस, एक्शन, थ्रिल, ग्लैमर भर-भर के दिखाई दे रहा है।
थ्रिल से भरी है फिल्म रोश
“रोश” सस्पेंस और रहस्य की गहराई की पड़ताल करती है। ये फिल्म दर्शकों को एक ऐसी दुनिया में ले जाती है जहां रहस्य खुलते हैं और तनाव बढ़ता है। फिल्म सस्पेंस, ड्रामा और रोमांच का एक सही बैलेंस दिखाई दे रही है। बात करें अगर म्यूजिक की तो मोंटी शर्मा का बैकग्राउंड म्यूजिक अच्छा है, लेकिन एडिटिंग और डबिंग और भी बेहतर हो सकती थी। फिल्म का रनटाइम 1 घंटा 53 मिनट है और सेंसर बोर्ड ने इसे U/A सर्टिफिकेट दिया है। फिल्म 12 मई को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है।
‘रोश’ जयवीर पंघाल द्वारा निर्देशित और सचिन गर्ग, अमृत लाल सोनी और जयवीर पंघाल द्वारा निर्मित एक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है। फिल्म में निकिता सोनी, अलीना राय, मिमोह चक्रवर्ती, यश राज, व्रजेश हिरजी, गोविंद पांडे, अल्लू आशीष सोनी, जिल किलरॉय और रूचि तिवारी मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसके साथ ही मिमोह बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी की ‘जोगीरा सारा रा रा’ में नजर आएंगे। इसमें अभिनेत्री नेहा शर्मा भी मुख्य भूमिका में हैं।
संबंधित खबरें
अचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
4 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines