Roopa Ganguly Birthday: बी आर चोपड़ा (B R Chopra) की ‘महाभारत’ (Mahabharata) तो आपने देखी ही होगी, और उसकी मेन करेक्टर ‘द्रौपदी’ भी आपको याद ही होगी। इस किरदार को एक्ट्रेस रूपा गांगुली (Roopa Ganguly) ने निभाया था जिनकी खूबसूरती देख लोग नजरें नहीं हटा पाते थे। एक किरदार ने उन्हें रातों रात घर-घर में फेमस कर दिया। उन्होंने सलमान खान (Salman Khan) से लेकर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और मिथुन चक्रवर्ती जैसे बॉलीवुड के दिग्गजों के साथ भी सिल्वर स्क्रीन शेयर की है। अभिनेत्री जितनी पॉपुलर अपनी प्रोफेशनल लाइफ की वजह से हुई उससे ज्यादा फेमस पर्सनल लाइफ की वजह से हुई हैं। उन्होंने न सिर्फ सीरियल में बल्कि फिल्मों में भी काम किया है। आज रूपा का बर्थडे है तो इस खास दिन पर हम उनके बारे में कुछ बातें ही कर लेते हैं।
बंगाली बाला ने द्रौपदी बन पाया फेम
रूपा गांगुली का जन्म 25 नवंबर साल 1966 को कोलकाता में हुआ था। एक्ट्रेस ने वैसे तो अपने एक्टिंग करियर में हर तरह के रोल अदा किए हैं, लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा फेम बीरा चोपड़ा की महाभारत में द्रौपदी का रोल निभाने के बाद ही मिला था। अगर आज भी कोई द्रौपदी का नाम लेता है तो जेहन में सिर्फ रूपा का ही चेहरा आता है।
यह भी पढ़ें:पति ने लीक की बेडरूम वीडियो-फोटो, डायरेक्टर ने काम के बदले की गंदी डिमांड, जानें नीरू कैसे बनीं Rakhi Sawant
पति की वजह से की जान देने की कोशिश
रूपा गांगुली अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी काफी सुर्खियों में रही हैं। एक्ट्रेस ने साल 1992 में एक मैकेनिकल इंजीनियर ध्रुव मुखर्जी संग सात फेरे लिए। शुरुआत में तो सब ठीक था लेकिन बाद में दोनों के बीच अनबन रहने लगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक्ट्रेस ने अपने पति से परेशान हो तीन बार जान देने की कोशिश भी की। कहा जाता है कि उनके पति ध्रुव ने उन पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का इल्जाम लगाया था। साल 2007 में दोनों का तलाक हो गया। हालांकि रूपा और ध्रुव का एक बेटा है जिसका नाम है आकाश।
13 साल छोटे प्रेमी संग रहीं लिवइन में
रूपा गांगुली वो नाम है जो अक्सर लाइमलाइट में रहता है। एक्ट्रेस के विकिपीडिया के अनुसार, पति से तलाक लेने के बाद वो अपने से 13 साल छोटे प्रेमी संग रहीं। उसका नाम था दिव्येंदु जो पेशे से सिंगर है। दोनो लिवइन में रहने लगे। क्या आपको पता है कि रूपा एक एक्ट्रेस होने के साथ ही एक बेहतरीन प्लेबैक सिंगर भी हैं। जी हां, सिंगिंग के दौरान ही दोनों मिले और फिर दिल मिल गए। इनका रिश्ता भी लंबा न चला और दोनों की राहें अलग हो गईं जिस वजह से एक्ट्रेस को नशे की भी आदत लग गई।
यह भी पढ़ें: कांतारा चैप्टर 1 की स्टारकास्ट का भयानक हादसा, भरी बस पलटी, जानें कैसी है लोगों की हालत
संबंधित खबरें
'ऐसे लोगों को...', तनुश्री दत्ता को नाना पाटेकर के बेटे ने दिया करारा जवाब
12 mins agoअब कैसी है नुसरत भरूचा की हालत? स्पाइन सर्जरी के बाद लौटीं घर
1 hr agoभारत छोड़ने के नोटिस के बीच इमरान खान के लिए गर्लफ्रेंड लेखा का खास पोस्ट
2 hrs agoBigg Boss 20 में किसके सिर सजा कैप्टेंसी का ताज? यंग डीएसए ने निभाई दोस्ती
2 hrs ago'यश बॉस से सीखूंगा...', 'रामायण' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में छाए रणबीर कपूर
3 hrs agoरजनीकांत की 'जेलर 2' ने ओपनिंग डे पर 100 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
4 hrs agoVideo: रणबीर की 'रामायण' का नया ट्रेलर लॉन्च, राम-रावण युद्ध की दिखी झलक
17 hrs agoप्रहार मूवी रिव्यू: राजकुमार राव का पावरफुल अवतार, दिल छूती है कहानी
18 hrs agoचेक बाउंस केस में फंसे राजपाल यादव को SC से मिली राहत, वापस मिलेगा पासपोर्ट
20 hrs ago'घूसखोर पंडित' नहीं, 'गजब रात' के नाम से रिलीज होगी मनोज बाजपेयी की फिल्म
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines