Ronaldo Ignored Salman Khan: इन दिनों अभिनेता सलमान खान ‘बिग बॉस 17’ को लेकर खूब सुर्खियों में है। हाल ही में एक्टर बिग बॉस 17 के वीकेंड का वार में नजर आए। वहीं, अब सोशल मीडिया पर सलमान एक बार फिर से चर्चा का विषय बन गए हैं।
दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि रोनाल्डो सलमान खान को इग्नोर करके निकल जाते हैं। वहीं, अब यूजर्स इस वीडियो पर जमकर अपना रिएक्शन दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: मुनव्वर फारूकी पर भड़कीं Anjali Arora, बोलीं- ये जो इतना ज्ञान…
सलमान खान को नहीं पहचान पाए रोनाल्डो
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि रोनाल्डो सलमान खान को पहचान नहीं पाते हैं और एक्टर को इग्नोर करके निकल जाते हैं। बता दें कि ये दोनों स्टार्स सऊदी अरब में टायसन फ्यूरी और फ्रांसिस नगनौ के बीच MMA मैच देखने के लिए गए थे। वहीं, अब ये मुद्दा सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। साथ ही फैंस भी इस पर जमकर अपना रिएक्शन दे रहे हैं।
यूजर्स ने की कमेंट्स की बारिश
इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो को देखकर यूजर्स ने कमेंट्स की बारिश कर दी है। हर कोई इस पर अपना-अपना रिएक्शन देने में लगा हुआ है। इसके साथ ही अगर सलमान के वर्कफ्रंट की बात करें तो भाई इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म टाइगर 3 को लेकर खूब चर्चा में है। वहीं, फैंस को भी इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है। साथ ही फैंस में इसके लिए एक्साइटमेंट अलग ही देखी जा सकती है। बता दें कि इस साल दीवाली के मौके पर सलमान की ये फिल्म रिलीज के लिए तैयार है।
फैंस को सलमान की टाइगर 3 का इंतजार
इसके साथ ही बता दें कि सलमान खान के साथ इस फिल्म में कैटरीना कैफ, इमरान हाशमी, रिद्धि डोगरा, विशाल जेठवा, आशुतोष राणा अहम रोल में नजर आने वाले हैं। वहीं, अब देखने वाली बात होगी कि सलमान खान की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल दिखा पाती है।
संबंधित खबरें
King का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
17 mins agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
16 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
19 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
20 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
21 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
22 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
23 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
23 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
1 day agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines