Rohit Shetty on Singham Again: अजय देवगन की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म को लेकर लोगों में एक अलग ही क्रेज था, जो फिल्म के आने के बाद वैसा नजर नहीं आया। रिलीज से पहले जहां फिल्म के लिए फैंस इसका इंतजार नहीं कर पा रहे थे, तो वहीं इसके रिलीज होने के बाद लोगों में इसके लिए वैसा पागलपन नहीं दिखा। अब कहीं ना कहीं फिल्म फ्लॉप की ओर बढ़ रही है और ऐसे में एक बार फिर से अर्जुन कपूर पर सवाल उठ रहे हैं? साथ ही ये भी कि रोहित शेट्टी को फिल्म के लिए इतना बड़ा रिस्क नहीं लेना चाहिए था।
रोहित शेट्टी ने लिया बड़ा रिस्क
दरअसल, हाल ही में रोहित शेट्टी को बिभु नंदन सिंह के पॉडकास्ट में देखा गया। इस दौरान उन्होंने फिल्म के बारे में कई बातें रिवील की। साथ ही जब रोहित से अर्जुन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अर्जुन आते रहते थे और सब कहानी के बारे में जानते थे। अर्जुन कपूर ने कहा कि मैं विलेन का रोल कर सकता हूं। अर्जुन ने कहा कि अगर आपको ठीक लगता है, तो मैं ये कर सकता हूं।
रोहित को रिस्क लेना पड़ा भारी?
रोहित ने कहा कि उस टाइम मैंने सोचा कि इतनी बड़ी स्टारकास्ट के साथ अर्जुन को लेना बहुत बड़ा रिस्क है, लेकिन सिर्फ इसलिए मना कर देना कि उनको ट्रोल किया जाता है, तो ठीक नहीं है। इसलिए मैंने सोचा कि अर्जुन को फिल्म में ले लेते हैं, जो होगा सब उसी के साथ होगा। हालांकि, अब ऐसा लग रहा है कि रोहित का ये रिस्क उन्हीं पर भारी पड़ गया है।
350 करोड़ रुपये है फिल्म का बजट
दरअसल, ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि ‘सिंघम अगेन’ का बजट ही 350 करोड़ रुपये है। ऐसे में अगर फिल्म की कमाई को देखा जाए तो फिल्म अभी बस 200 करोड़ के आंकड़े को पार कर पाई है। फिल्म की कमाई को देखकर लग रहा है कि ये अपना बजट में मुश्किल ही निकाल पाएगी। इस फिल्म से बहुत उम्मीदें कि रिलीज के बाद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका करेगी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ और फिल्म की कमाई लगातार गिर रही है।
‘भूल-भूलैया 3’ से हुई टक्कर
माना जा रहा है कि ‘सिंघम अगेन’ और ‘भूल-भूलैया 3’ का टकराव भी इसकी एक वजह रहा है। दोनों फिल्में एक ही दिन बॉक्स ऑफिस पर उतरी और इस महाक्लैश की वजह से दोनों फिल्मों की कमाई पर असर पड़ा। साथ ही कहा जा रहा है कि अर्जुन भी फिल्म की फ्लॉप होने की वजह हैं।
यह भी पढ़ें- Mithun Chakraborty को पाकिस्तानी से धमकी, Salman-Shahrukh के बाद एक और एक्टर निशाने पर
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
1 hr ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
2 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
3 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
5 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
5 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
6 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
7 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
8 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines