एक्शन और कॉमेडी फिल्मों का निर्माण करने वाले डायरेक्टर रोहित शेट्टी की पिछली फिल्म ‘सिंघम अगेन’ पिछले साल दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। कॉप यूनिवर्स की इस पांचवीं किस्त ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखाया था। अब रोहित शेट्टी एक्शन फिल्मों को जारी रखते हुए एक बायोपिक लेकर आ रहे हैं, जो मुंबई पुलिस आयुक्त की जिंदगी पर आधारित होगी। फिल्म राकेश मारिया की बायोपिक होगी जिसमें जॉन अब्राहम लीड रोल निभाते हुए नजर आएंगे।
100 करोड़ से ज्यादा बजट
मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक, राकेश मारिया पर बनने वाली ये फिल्म 18 अप्रैल को ट्रॉम्बे के एसेल स्टूडियो में फ्लोर पर उतरेगी। फिल्म की शूटिंग के लिए चार महीने का शेड्यूल बनाया गया है। वहीं फिल्म का एक हिस्सा जून के आखिरी तक फिल्माया जाएगा। इस फिल्म का बजट कथित तौर पर 100 करोड़ रुपये से ज्यादा बताया जा रहा है। बताया जाता है कि रोहित शेट्टी इस फिल्म के जरिए पहली असल जिंदगी की कहानी बनाने की कोशिश करेंगे।
40 स्थानों पर होगी शूटिंग
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रोहित शेट्टी की इस फिल्म की शूटिंग मुंबई में 40 स्थानों पर होगी। फिल्म का पहला शेड्यूल राकेश मारिया की शुरुआती जिंदगी पर बेस्ड होगा। इसके लिए पहला शेड्यूल भव्य बनाया जाएगा। कथित तौर पर महाराष्ट्र एटीएस मुख्यालय को दर्शाने वाला एक सेट भी तैयार किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Salman Khan को घर में घुसकर जान से मारने की धमकी, मुंबई के वर्ली थाने में FIR
कौन हैं राकेश मारिया?
राकेश मारिया पूर्व भारतीय पुलिस अधिकारी हैं, जिनका जन्म 19 जनवरी, 1957 को मुंबई में हुआ था। आखिरी बार वह होम गार्ड के महानिदेशक के रूप में कार्यरत थे। इससे पहले मारिया मुंबई के पुलिस आयुक्त के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। मिड-डे के सूत्रों ने बताया है कि रोहित शेट्टी हमेशा से पुलिस की रियल लाइफ स्टोरी पर बेस्ड फिल्म बनाना चाहते थे।
वहीं राकेश मारिया की बात करें तो उनकी जिंदगी एक थ्रिलर की तरह है। ये गहन है और इसमें 1993 के बॉम्बे ब्लास्ट और 26/11 के हमलों में उनकी जांच से लेकर अंडरवर्ल्ड के साथ टकराव तक के कई किस्से हैं। रोहित शेट्टी फिल्म में मुंबई के एक लड़के के पुलिस बनने, शहर के साथ उसके रिश्ते और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उसकी भूमिका को पर्दे पर उतारेंगे।
संबंधित खबरें
मीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
2 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
5 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
5 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
5 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
11 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines