Alia Bhatt: आलिया भट्ट इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन और ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं।
आलिया ने अपने अभिनय करियर के दौरान कई हिट फिल्में दी हैं। हालांकि, उन्होंने इंडस्ट्री में अपने शुरुआती दौर में अपनी फिल्मों के अलावा अपने सामान्य ज्ञान को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं।
Alia Bhatt को ट्रोलिंग से फर्क नहीं पड़ता
सोशल मीडिया पर लोगों के जरिए उनसे अक्सर पूछा जाता था कि क्या वह सवालों का जवाब देते समय बेवकूफ होने का नाटक करती हैं। हालांकि अभिनेत्री को ट्रोलिंग से फर्क नहीं पड़ता है।
यह भी पढ़ें- Kiara Advani on marriage: शादी के बाद ससुराल की जिम्मेदारियां संभाल रही कियारा, एक्ट्रेस ने यूं की पति की तारीफ
जोकर कहलाने से भी कोई दिक्कत नहीं
वह बस अपने काम के प्रति सजग रहती हैं और उनके बदले अच्छी फीस की उम्मीद भी रखती हैं। इस बारे में हाल ही में आलिया से पूछा गया कि क्या वह युवा इन्फ्लुएंसर कहलाने में सहज हैं? इस पर उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि उन्हें जोकर कहलाने से भी कोई दिक्कत नहीं है, बशर्ते चेक समय पर पहुंच जाए।
यह भी पढ़ें- Akshay Kumar OMG 2: ‘ओह माई गॉड 2’ से अक्षय का नया वीडियो आउट, इस दिन आएगा फिल्म का टीजर
‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आने वाली हैं एक्ट्रेस
वहीं बात करें अभिनेत्री के अभिनय करियर के बारे में तो आखिरी बार उन्हें ‘ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन’ में रणबीर कपूर के साथ देखा गया था। वहीं आलिया फिलहाल करण जौहर की आगामी निर्देशित फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की रिलीज की तैयारी कर रही हैं, जिसमें वह रणवीर सिंह के साथ मुख्य भूमिका में हैं।
फैंस को फिल्म का बेसब्री से इंतजार
इस फिल्म में जया बच्चन, धर्मेंद्र और शबाना आजमी जैसे कई दिग्गज कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। हाल ही में मेकर्स ने फिल्म का पहला गाना ‘तुम क्या मिले’ और ट्रेलर रिलीज किया था। दोनों को दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। आलिया ने हाल ही में अपनी गर्भावस्था के बाद रोमांटिक गाने की शूटिंग का अपना अनुभव भी साझा किया। वहीं, अब फैंस में फिल्म को लेकर बेहद एक्साइटमेंट हैं। साथ ही फैंस को फिल्म के रिलीज होने का भी बेसब्री से इंतजार है।
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
12 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
15 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
16 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
17 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
17 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
17 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
18 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
19 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
19 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines