RARKPK Promo: इन दिनों बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) अपनी आने वाली फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। वहीं, एक्टर अपने अतरंगी लुक्स को लेकर भी चर्चा में रहते हैं।
आज यानी सोमवार की सुबह एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक्टर रॉकी के किरदार में अपने सिक्स पैक एब्स फ्लॉन्ट करते दिख रहे हैं। बता दें कि करण जौहर के डायरेक्शन में बनी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में रणवीर सिंह रॉकी रंधावा (Rocky Rnadhawa) नाम का किरदार निभाते नजर आने वाले हैं।
यह भी पढ़ें- Dhindhora Baje Re Teaser: रणवीर-आलिया की फिल्म के नए गाने का टीजर आउट, ‘ढिंढोर बाजे रे’ पर थिरके ‘रॉकी और रानी’
रणवीर सिंह ने शेयर किया वीडियो
बता दें कि रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। फैंस को ‘मंडे मोटिवेशन’ देने के लिए एक्टर ने इस वीडियो को शेयर किया है। वहीं, वीडियो की बात करें तो इसमें रणवीर अपनी मस्कुलर बॉडी को फ्लॉन्ट करते नजर आ रहे हैं। वीडियो की शुरुआत शर्टलेस रणवीर से होती है, जो नींद से उठकर अपनी मस्कुलर बॉडी को फ्लॉन्ट करते हैं। वह जिम करते हैं और क्लोजअप शॉट में उनके टोन्ड एब्स की झलक भी देखने को मिलती है।
आज रिलीज होगा फिल्म का नया गाना
बता दें कि फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ (Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani) एक मल्टी स्टारर फिल्म है। फिल्म का ट्रेलर पहले ही रिलीज किया जा चुका है, जो फैंस को बेहद पसंद आया है। वहीं, एक के बाद एक करके फिल्म के गाने भी रिलीज किए जा रहे हैं। हाल ही में फिल्म की नए गाने ‘ढिंढोर बाजे रे’ का टीजर भी रिलीज किया गया है। वहीं, ये गाना आज यानी 24 जुलाई को रिलीज किया जाएगा।
इस दिन रिलीज होगी फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’
इसके साथ ही बताते चलें कि इस फिल्म से करण जौहर 7 साल बाद डायरेक्शन में वापसी करने जा रहे हैं। साथ ही फिल्म को 28 जुलाई को रिलीज किया जाएगा। वहीं, इस फिल्म में रणवीर और आलिया के अलावा दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी भी अहम रोल निभाते नजर आने वाले हैं।
संबंधित खबरें
आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
1 hr ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
2 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
3 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
4 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
5 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
21 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines