टीवी रियलिटी शो ‘रोडीज’ के पूर्व जज रघु राम अक्सर अपने विवादित बयानों की वजह से चर्चा में रहते हैं. ऐसे में अब एक बार फिर से वह अपने एक स्टेटमेंट को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं. इस बार उन्होंने महिलाओं के प्रति कुछ ऐसा कह दिया है, जिसके बाद वह लोगों के निशाने पर आ गए. उन्होंने दावा किया कि पुरुषों की कुछ मानसिक और शारीरिक बीमारियों की जड़ महिलाएं होती हैं. इतना ही नहीं, रघु राम ने कहा कि 60 साल की उम्र के बाद बाद से पुरुष हार्ट अटैक से मर जाते हैं. इसके लिए भी उन्होंने महिलाओं को ही जिम्मेदार ठहराया और कहा कि लड़कियां सज्जन नहीं होतीं. इस लिंग भेद विवादित कमेंट के बाद सोशल मीडिया पर लोग उनकी खूब आलोचना कर रहे हैं.
दरअसल, रघु राम ने हाल ही में ‘टू गर्ल्स एंड टू कप्स’ पॉडकास्ट में शिरकत की. इस दौरान उन्होंने ‘रोडीज’ को लेकर कहा कि शो में कुछ महिलाएं ऐसी थीं कि जजेस के कान लाल हो गए. उनका कहना था कि उन लोगों का धुआं निकल गया और जमीन पर गिर पड़े. रघु राम बताते हैं कि वह उनसे नोट्स ले रहे थे और उन्होंने कहा कि लड़कियां सज्जन नहीं होतीं. वह मानते हैं कि लड़कियां लड़ भी सकती हैं. औरतों की कोई सीमा नहीं होती. वो चीखती और चिल्लाती हैं. उनका मानना है कि लोग डर जाते हैं.
यह भी पढ़ें: अथिया शेट्टी और के एल राहुल में कौन है ज्यादा अमीर? बॉलीवुड में हुईं फ्लॉप तो एक्टिंग से बना ली दूरियां
पुरुषों को हार्ट अटैक आने से खुश हैं रघु राम
रघु राम इसी पॉडकास्ट में लड़कियों को बहुत बड़ी दिक्कत बताते हैं और कहते हैं कि उन्हें इमोशनली रूप से खुले पुरुषों की जरूरत है. असल में लड़कियों उन्हें चाहती ही नहीं हैं. रघु राम का मानना है कि अगर कोई पुरुष उनसे इमोशनल कनेक्ट होता है तो लड़कियां उन्हें ये कहकर मना कर देती हैं कि वह बिल्कुल लड़कियों के जैसा है. उसकी कोई इज्जत नहीं. उनका मानना है कि लड़कियों की वजह से लड़के कुछ भी शेयर नहीं करते. इतना ही नहीं, वह ये भी कहते हैं कि वो 60 साल की उम्र में हार्ट अटैक आने से खुश हैं.
यह भी पढ़ें: ‘आपने हमारे लिए लड़ाई लड़ी…’, भाई के लिए कानूनी जंग लड़ रहीं सेलिना जेटली का इमोशनल पोस्ट वायरल
पुरुषों के मरने पर लड़कियां जिम्मेदार- रघु राम
इसके साथ ही रघु राम ने आगे हार्ट अटैक आने का जिम्मेदार लड़कियों को ही ठहराया. उन्होंने कहा कि आदमी हार्ट अटैक से इसलिए मरते हैं क्योंकि जब पुरुष ओपन अप होते हैं तो लड़कियां एक्सेप्ट नहीं करती हैं. उनका मानना है कि पुरुषों के पास कोई ऑप्शन भी नहीं होता. अब उनके इसी बयान को लेकर बवाल मचा हुआ है. सोशल मीडिया पर हर कोई उनकी आलोचना कर रहा है.
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 में 5 सदस्यों के सिर पर लटकी एविक्शन की तलवार, इस हफ्ते कौन-कौन है नॉमिनेट?
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
8 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
11 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
12 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
13 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
13 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
13 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
14 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
15 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
15 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines