Roadies Double XX Elimination: एमटीवी का पॉपुलर रियलिटी शो ‘रोडीज डबल क्रॉस’ फाइनली शुरू हो गया है। पहले ही हफ्ते में गैंग लीडर्स नेहा धूपिया, प्रिंस नरूला, रिया चक्रवर्ती और एल्विश यादव ने अपने-अपने टीम मेंबर्स को मैदान में उतारा। इस दौरान रणविजय सिंह ने कंटेस्टेंट्स को टास्क दिया। रोडीज का पहला टास्क नेहा धूपिया और रिया चक्रवर्ती की गैंग ने जीता। पहले ही हफ्ते में गर्ल पावर देखने को मिली। शॉकिंग ये था कि पहले ही हफ्ते में प्रिंस और एल्विश की टीम हार गई। नतीजा ये हुआ कि दोनों गैंग से एक-एक कंटेस्टेंट को एलिमिनेट होना पड़ा।
पहले हफ्ते में आर-पार की लड़ाई
रोडीज डबल क्रॉस का पहला टास्क किष्किंधा बैटल था जिसमें एक गैंग मेंबर को मुकुट गिराना था, जबकि दूसरे गैंग के कंटेस्टेंट्स को माला तोड़ने थी। रणविजय सिंह ने चारों गैंग लीडर्स से कहा कि वह अपनी-अपनी टीम से 6 और 4 कंटेस्टेंट्स को मैदान में उतारेंगे। टास्क के दौरान पहले दोनों टीम में से एक-एक कंटेस्टेंट को बैटल करनी थी। इसके बाद रस्सी की हेल्प से मुकुट और माला को तोड़ना था।
यह भी पढ़ें: गलती से कैसे प्रेग्नेंट हुई गर्लफ्रेंड? JioHotstar पर 8 एपिसोड में देखें Oops Ab Kya?
नेहा और रिया को मिली जीत
रोडीज डबल क्रॉस के पहले टास्क में नेहा धूपिया की टीम का सामना एल्विश यादव की टीम के साथ हुआ जबकि रिया चक्रवर्ती की टीम का सामना प्रिंस नरूला की गैंग से हुआ। इस दौरान नेहा की गैंग बिल्कुल हार के मुंह में पहुंच चुकी थी लेकिन बाद में उसने शानदार जीत हासिल की। दूसरे दिन रिया की गैंग ने भी प्रिंस की गैंग को धूल चटा दी। रोडीज डबल क्रॉस के पहले हफ्ते में गर्ल पावर देखने को मिली।
दो कंटेस्टेंट्स को होना पड़ा एलिमिनेट
शो के दौरान प्रिंस नरूला और एल्विश यादव से कहा गया कि उन्हें अपनी गैंग से एक-एक कंटेस्टेंट को एलिमिनेट करना होगा। इस दौरान प्रिंस ने जोएल मैथ्यू का नाम लिया। वहीं एल्विश यादव ने देवांशी शर्मा को अपनी गैंग से एलिमिनेट कर दिया। बता दें कि जोएल ने ऑडिशन में बीट बॉक्सिंग से गैंग लीडर्स को इम्प्रेस किया था। हालांकि उनका सफर रोडीज में शुरू होने से पहले ही खत्म हो गया।
संबंधित खबरें
LIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
31 mins ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
58 mins agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
20 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
22 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
23 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
1 day agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines