MTV Roadies XX Exposed By Makers: एमटीवी के शो रोडीज 20 में अब ऑडिशन राउंड खत्म हो चुका है और शो की जर्नी शुरू हो गई है। इस बार शो में चार गैंगलीडर्स नजर आ रहे हैं जो शो पर एक दूसरे से मुकाबला करते हुए नजर आएंगे। हालांकि शो में हुए ऑडिशन राउंड ने भी काफी सुर्खियां बटोरीं। कभी शो के गैंगलीडर प्रिंस नरूला पर पैसे लेकर सिलेक्ट करने का आरोप लगा तो कभी किसी कंटेस्टेंट के विवादित बयान के चलते वो सुर्खियों में आ गया।
अब ऐसे ही एक कंटेस्टेंट रह चुके हेमंत कुमार ने शो को एक्सपोज करके रख दिया है। उन्होंने शो के होस्ट रणविजय पर आरोप लगा दिया है कि वो लोगों के सिलेक्ट अपनी मर्जी से कर रहे हैं। क्या है पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं।
हेमंत कुमार ने दिया था ऑडिशन
शो पर ऑडिशन देने वालों में हेमंत कुमार भी शामिल थे, उनका ऑडिशन राउंड भी अच्छा गया था। हेमंत ने अपनी मेहनत से सभी जजिज को इंप्रेस भी किया था। हालांकि उन्हें किसी भी गैंगलीडर ने सिलेक्ट नहीं किया और वो जर्नी के लिए आगे सिलेक्ट नहीं हुए। अब हेमंत ने एक पॉडकास्ट के जरिए अपने ऑडिशन का वो सच बताया है जिसे जानकर अब काफी लोग हैरान हो गए हैं।
शो की बायस्नेस की खोली पोल !
दरअसल हेमंत कुमार ने बताया कि उन्हें अपनी गैंग में लेने के लिए दो गैंगलीडर्स नेहा और एल्विश तैयार थे लेकिन रणविजय ने आखिरी में इन्फलुएंस करके उनके फैसले को बदलवा दिया। हेमंत ने कहा कि जैसे ही गैंगलीडर्स ने उनके लिए बजर दबाया तभी रणविजय ने अपने माइक पर हाथ रखते हुए बोला कि ये बजर निशी के लिए थे। निशी आपकी जर्नी रोडीज की शुरू होती है और हेमंत आपको वापस घर जाना होगा।
हेमंत कुमार को सिलेक्ट नहीं किया गया
हेमंत ने कहा कि इसके बाद रणविजय ने गैंगलीडर्स को कुछ कहा और उसके बाद नेहा ने उनसे कहा कि आप अगले साल फिर से थोड़ी और तैयारी करके वापस आना। हेमंत का कहना है कि गैंगलीडर्स एकदम से ही पलट गए और उनका फैसला कहीं ना कहीं रणविजय ने इन्फलुएंस किया। हालांकि हेमंत ने दावों में कितनी सच्चाई है, ये तो फिलहाल कहा नहीं जा सकता है।
यह भी पढ़ें: Laughter Chefs का नया सीजन हुआ सुपरफ्लॉप? फैंस ने लगाई मेकर्स से ये गुहार!
संबंधित खबरें
ओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
54 mins agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 hr agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
2 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
4 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
5 hrs agoLIVE: प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
5 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
6 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
23 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
1 day agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines