आरजे महवश सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। आरजे खुद से जुड़े पोस्ट के जरिए फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। फैंस को भी उनके पोस्ट का बेसब्री से इंतजार रहता है। इन दिनों महवश अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। सोशल मीडिया पर महवश और यूजी को लेकर खूब बातें हो रही हैं। इस बीच अब ऐसा लग रहा है कि आरजे ने यूजी संग रिश्ता ही कंफर्म कर दिया है। आप सोच रहे होंगे कि कैसे? तो आइए जानते हैं…
आरजे ने शेयर किया पोस्ट
दरअसल, आरजे ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में आरजे ने ब्लैक आउटफिट में अपनी कई फोटोज शेयर की हैं, जिनमें वो अलग-अलग पोज देती नजर आ रही है। पोस्ट को शेयर करते हुए आरजे ने इसके कैप्शन में लिखा है कि तुम चांद देखना, मैं तुम्हें- आरजे महवश। इतना ही नहीं बल्कि इसके अलावा आरजे ने एक इंस्टाग्राम स्टोरी भी शेयर की है, जो चर्चा में है।
RJ Mahvash
RJ Mahvash
यूजर्स ने किए कमेंट्स
अपनी लेटेस्ट इंस्टाग्राम स्टोरी में आरजे ने न्यू पोस्ट को शेयर करते हुए खास कैप्शन लिखा है। आरजे ने लिखा कि क्या आप मेरे नाम का असली मतलब जानते हैं। ‘मह-वश’ का मतबल ‘चांद का टुकड़ा’ होता है। जैसे ही महवश का ये पोस्ट सामने आया, तो फिर क्या था? यूजर्स ने इस पोस्ट पर जमकर कमेंट्स करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि चहल भाई ये बिल्कुल उम्मीद से परे था।
क्या बोली पब्लिक?
वहीं, दूसरे यूजर ने कहा कि देखो चांद नजर आया। तीसरे यूजर ने कमेंट किया कि चांद को नजर ना लगे काला टीका लगाया करो, चहल के साथ फोटो डाला करो। एक और ने कहा कि मैंने सोचा था कि चहल से पहले लाइक कर देता हूं, लेकिन कर नहीं पाया। एक और यूजर ने कहा कि आपका चांद तो पंजाब में है। एक और ने कहा कि कुछ बोल दूंगा तो विवाद हो जाएगा। इस तरह के कमेंट्स लोगों ने इस पोस्ट पर किए हैं।
RJ Mahvash
यह भी पढ़ें- NCW बना Apoorva Mukhija की ढाल, पहले भेजा था समन; अब मौत की धमकी देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
संबंधित खबरें
बॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
59 mins ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
2 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
2 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
4 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
4 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
15 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
19 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
22 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
23 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines