Riteish Deshmukh on Paparazzi Culture: बॉलीवुड इंडस्ट्री में आजकल पैपराजी कल्चर काफी बढ़ता जा रहा है। सेलिब्रिटी कहीं भी कभी भी पब्लिक प्लेस या मुंबई एयरपोर्ट पर दिख जाएं तो पैप्स उन्हें अपने कैमरे में कैप्चर करने का एक मौका नहीं छोड़ते हैं। हद तो तब पार हो जाती है जब इंडस्ट्री में कोई अनहोनी हो जाए और पैपराजी सही और गलत का फर्क भूलकर उस दुखद मोमेंट को भी बुरी तरह से कैप्चर करने लग जाते हैं। हालिया मामला शेफाली जरीवाला के निधन का है, जिसे मीडिया ने बहुत असंवेदनशील तरीके से कवर किया था। सोनाक्षी सिन्हा के बाद अब रितेश देशमुख ने भी पैपराजी कल्चर पर आवाज उठाई है।
पैपराजी कल्चर पर क्या बोले रितेश देशमुख?
हिंदुस्तान टाइम्स को दिए गए इंटरव्यू में रितेश देशमुख ने पैपराजी कल्चर पर बात करते हुए अपनी राय रखी। उन्होंने कहा, ‘हमे पैपराजी कल्चर से निपटना सीखना होगा। हमारे बच्चे खेल रहे होते हैं, वह हमेशा वहां आ जाते हैं। कभी-कभी हम मैच देखने जाते हैं, उस वक्त हमारी फोटो खींच ली जाती है। इससे निपटने की जरूरत है।’
रितेश देशमुख ने कहा, ‘मैं हमेशा अपने बेटों से कहता हूं कि फोटो खिंचवाना एक रिस्पेक्ट की बात है। जब पैप्स रिक्वेस्ट करते हुए आपकी फोटो खींचते हैं, तब आप उन्हें थैंक यू बोलते हैं और आगे बढ़ जाते हैं। सेलिब्रिटी पेरेंट्स को मीडिया के सामने अपने बच्चों को कैसे लाना है, इसका कोई खास नियम नहीं है। सिर्फ इसलिए कि किसी ने कुछ किया है तो इसका मतलब ये नहीं कि दूसरे भी वैसे ही करें।’
यह भी पढ़ें: The Traitors हारने के बाद Harsh Gujral को किस बात का पछतावा? बोले- मैंने गलती कर दी…
मीडिया में बच्चों को नहीं लाते तो उसका सम्मान करें
रितेश देशमुख ने आगे कहा, ‘मुझे ऐसा लगता है कि पेरेंट्स अच्छी तरह से जानते हैं कि उनके बच्चों के लिए सबसे अच्छा क्या है। अगर लोगों को लग रहा है कि वह अपने बच्चों को मीडिया के सामने नहीं चाहते तो इसका सम्मान किया जाना चाहिए।’ गौरतलब है कि इससे पहले सोनाक्षी सिन्हा, जाह्नवी कपूर और वरुण धवन भी पैपराजी कल्चर को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर कर चुके हैं।
संबंधित खबरें
क्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
19 mins agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 hr agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
2 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
2 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
3 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
4 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
5 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
6 hrs agoLIVE: मनोज बाजपेयी ने टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले को बताया 'डरावना'
7 hrs agoनहीं थम रही 'जेलर 2' की रफ्तार, 7वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines