हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

कपूर खानदान की लाडली ने कंफर्म किया बड़े पर्दे पर अपना डेब्यू, फिल्म की शूटिंग जारी

कपूर खानदान की एक और बेटी का अब बड़े पर्दे पर डेब्यू होने जा रहा है। जी हां, अब खुद उन्होंने कंफर्म कर दिया है कि वो एक फिल्म की शूटिंग में इन दिनों बिजी हैं। आखिर कौन हैं ये, चलिए आपको बताते हैं।

विज्ञापन
Kapoor Family Daughter Bollywood Debut

कपूर खानदान और दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी अब बड़े पर्दे पर नजर आने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। Fabulous Lives Vs Bollywood Wives से ओटीटी डेब्यू करने वाली रिद्धिमाअब एक फुल-ऑन बॉलीवुड फिल्म की शूटिंग कर रही हैं और उन्होंने खुद इस खबर की पुष्टि की है।

बॉलीवुड की चमक-धमक से दूर रहने वाली रिद्धिमा अब उसी दुनिया में कदम रखने जा रही हैं, जो उनके परिवार का हिस्सा रही है। पहाड़ियों में चल रही शूटिंग के दौरान ऋद्धिमा ने बताया कि वो इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं और जून तक शूटिंग चलेगी। रिद्धिमा ने क्या कुछ कहा, चलिए आपको बताते हैं।

नीतू कपूर और कपिल शर्मा भी फिल्म में?

सूत्रों की मानें तो इस फिल्म में रिद्धिमा की मां और बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा नीतू कपूर के साथ कॉमेडी किंग कपिल शर्मा भी नजर आ सकते हैं। हालांकि रिद्धिमा ने इन खबरों पर चुप्पी साध रखी है, लेकिन इतना जरूर कहा कि वो इस सफर को पूरी तरह एन्जॉय कर रही हैं।

विज्ञापन

कपूर खानदान में खुशी की लहर

रिद्धिमा ने एचटी सिटी से बातचीत करते हुए बताया कि उनके फिल्मी डेब्यू से पूरा कपूर परिवार बेहद उत्साहित है। उन्होंने ये भी शेयर किया कि वो हर दिन अपनी मां के साथ रिहर्सल करती हैं और दोनों एक-दूसरे की एक्टिंग में सुधार लाने में मदद कर रहे हैं। उनका कहना है कि मां-बेटी की ये जुगलबंदी शूटिंग के दौरान बहुत काम आ रही है। वहीं, रिद्धिमा की बेटी समायरा भी छुट्टियों में शूटिंग लोकेशन पर उनसे मिलने आने वाली हैं।

ज्वेलरी डिजाइनर से एक्ट्रेस बनने जा रहीं

रिद्धिमा ने अब तक अपने करियर को फैशन और ज्वेलरी डिजाइनिंग तक सीमित रखा था। उन्होंने बताया कि फिल्मों में आने का उनका कोई प्लान नहीं था। ये सब अचानक हुआ, जब उन्हें एक स्क्रिप्ट ऑफर की गई और उन्होंने बिना ज्यादा सोचे हां कह दी। स्क्रिप्ट पढ़ते ही उन्हें फिल्म का कॉन्सेप्ट इतना पसंद आया कि वो खुद को इससे जोड़ने से रोक नहीं पाईं।

विज्ञापन

बिना तैयारी के मिला मौका

फिल्मी बैकग्राउंड से होने के बावजूद रिद्धिमा ने कभी फिल्मों में आने की ठानी नहीं थी, लेकिन अब जब मौका आया है तो वो इसे पूरी जिम्मेदारी और समर्पण से निभा रही हैं। शूटिंग के दौरान उनका हर दिन एक नई सीख लेकर आ रहा है और वो इस अनुभव को जीवन भर के लिए संजो लेना चाहती हैं।

क्या बनेंगी नई कपूर स्टार?

जहां रणबीर कपूर पहले से ही बॉलीवुड में अपना परचम लहरा चुके हैं, अब देखना दिलचस्प होगा कि रिद्धिमा कपूर साहनी बड़े पर्दे पर क्या कमाल दिखाती हैं। कपूर खानदान की इस नई एक्ट्रेस को लेकर दर्शकों में भी उत्सुकता है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- ‘हमारे ड्रामा तक बंद कर दिए…’, शोज बंद होने पर पाकिस्तानी एक्ट्रेस Nadia Khan का बयान

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola