कश्मीर के पहलगाम के बैसरन वैली में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को दहला दिया है। हर कोई इस घटना की निंदा कर रहा है और इस पर दुख जता रहा है। इस बीच अब ग्रैमी पुरस्कार विजेता रिकी केज ने भी इस पर रिएक्ट किया है। घटना की निंदा करते हुए उन्होंने सरकार पर पूरा भरोसा जताया है। आइए जानते हैं कि उन्होंने इस घटना पर क्या कहा?
क्या बोले रिकी?
दरअसल, हाल ही में एएनआई से बात करते हुए रिकी केज ने इस घटना को लेकर कहा कि ये आतंकी हमला बेहद दुखद है और इसे अपने शब्दों में बताना बेहद मुश्किल है। देश की सरकार पर भरोसा करते हुए उन्होंने कहा कि मैं सरकार पर भरोसा करता हूं और उनके हर फैसले को सपोर्ट भी करता हूं। गौरतलब है कि इस घटना के बाद से पूरा देश एक साथ खड़ा नजर आ रहा है और दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहा है।
भारत ने निलंबित की सिंधु जल संधि
पहलगाम घटना के बाद भारत ने भी पाकिस्तान के खिलाफ सख्त रवैया अपनाया है और कई बड़े फैसले भी लिए हैं। जी हां, भारत ने 1960 की सिंधु जल संधि को निलंबित कर दिया है और ये तब तक रहेगा, जब तक पाकिस्तान सीमा पार आतंकवाद को पूरी तरह बंद नहीं करता। इसके अलावा भारत ने पाकिस्तान का वीजा रद्द करने सहित कई फैसले लिए हैं।
हमले में गई मासूम लोगों की जान
पहलगाम में हुए हमले में 28 मासूम लोगों की जान चली गई। घटना के वक्त प्रधानमंत्री देश में मौजूद नहीं थे और साउदी के दौरे पर गए थे। जानकारी मिलते ही पीएम ने अपना साउदी का दौरा रद्द किया और देश वापस लौटे। वापस आते ही तत्कालीन बैठक में मोदी सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त फैसले लिए। हालांकि, अब देखने वाली बात ये भी होगी कि ये मामला आगे क्या मोड़ लेता है और अब क्या होगा?
यह भी पढ़ें- Shoaib Ibrahim ने ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- आप लोगों का क्या है?
संबंधित खबरें
'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
32 mins ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
1 hr ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
2 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
3 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
4 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
5 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
21 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
22 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
1 day agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines