Richa Chadha-Ali Fazal Baby Born: अभिनेत्री ऋचा चड्ढा और अली फजल को जिस पल का बेसब्री से इंतजार था, वह आ गया है। जी हां, कपल के घर किलकिरी गूंजी है। एक्ट्रेस ने बेटी का जन्म दिया है। ऋचा चड्ढा ने 16 जुलाई को बेटी को जन्म दिया है। बता दें कि इस खबर को 2 दिन बाद आज एक स्टेटमेंट के जरिए शेयर किया गया है। जैसे ही लोगों को पता लगा कि एक्ट्रेस ने बेटी को जन्म दिया है, फैन्स बधाई देने लगे। हर कोई ऋचा और अली के लिए बेहद खुश है।
ऋचा चड्ढा और अली फजल ने की अनाउंसमेंट
गौरतलब है कि ऋचा बेसब्री से अपने बच्चे के आने का इंतजार कर रही थीं और अब एक्ट्रेस का इंतजार खत्म हो गया है। वे फाइनली एक बेटी की मां बन गई हैं। अब एक स्टेटमेंट के जरिए इस गुड न्यूज को देते हुए बताया गया है कि 16.07.24 को एक हेल्दी बच्ची का जन्म हुआ है। हमारा परिवार बहुत खुश है और हम अपने फैंस को उनके प्यार और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद देते हैं! लव, ऋचा चड्ढा और अली फजल।
बेसब्री से कर रही थीं इंतजार
बता दें कि 14 जुलाई को ऋचा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने अपने बच्चे के आने की उम्मीद जताई थी। इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने कई बार असुविधा महसूस होने का जिक्र किया था, लेकिन इस बात पर जोर दिया कि इसके बावजूद उन्हें कभी भी अलग-थलग महसूस नहीं हुआ। इससे पहले एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की थीं, जो फैंस को बेहद पसंद आई थीं। इन फोटोज में एक्ट्रेस अपने पति के साथ हैं और कपल की फोटोज पर फैंस ने जमकर प्यार लुटाया था।
‘हीरामंडी’ में दिखाया था जलवा
गौरतलब है कि ऋचा कुछ टाइम पहले आई संजय लीला भंसाली की सीरीज ‘हीरामंडी’ में नजर आई थीं। इस सीरीज में उनके किरदार ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं।
यह भी पढ़ें- Malaika Arora के बाद Arjun Kapoor ने भी किया पोस्ट, ‘मिस्ट्री मैन’ को लेकर कही ये बात?
संबंधित खबरें
जाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
29 mins agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
1 hr agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
1 hr agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
2 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
2 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
22 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
1 day agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
1 day agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines