Reem Shaikh on Laughter Chefs Accident: कलर्स का रिएलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ्स’ भले ही अब ऑफ एयर हो चुका हो लेकिन शो से जुड़े किस्सों पर आज भी बात की जाती है। शो ने लगभग 4 महीने तक फैंस को काफी एंटरटेन किया है। शो के दौरान काफी ऐसे पल देखने को मिले जो यादगार बन गए। शो के सेट पर जहां एक तरफ सभी सेलेब्स ने एक दूसरे के साथ उम्र भर के लिए अच्छी यादें बनाईं वहीं शो के सेट पर एक के बाद एक कई हादसे भी देखने को मिले। शो में टीवी एक्ट्रेस रीम शेख के साथ भी भयानक हादसा देखने को मिला, जिसमें उनकी आंखों की रोशनी जाते-जाते बची थीं। अब इस पूरे हादसे पर रीम शेख ने एक पॉडकास्ट में बात की है। क्या कुछ है रीम ने, चलिए आपको बताते हैं।
अब भी मेरे चेहरे पर निशान- रीम शेख
‘द मोटर माउथ’ नाम के यूट्यूब चैनल के पॉडकास्ट में टीवी एक्ट्रेस रीम शेख ने इस पूरे हादसे की आपबीती सुनाई है। रीम ने इस दौरान कहा कि ‘मैं आंखों की रोशनी लगभग खो ही चुकी थी। मेरे चेहरे पर अब भी निशान हैं। मैं इस हादसे में एकदम बाल-बाल बची हूं। ये बहुत डरावना था, लेकिन उस दिन मेरे भगवान मेरे साथ थे। हम आमतौर पर खाना नीचे देखते हुए ही बनाते हैं लेकिन जब ये गर्म छींटे मेरे चेहरे पर पड़े तो भगवान की दया से मैं भारती दीदी से ऊपर देखकर बात कर रही थी। अगर उस दिन मैं नीचे देखकर ही बात कर रही होती तो इससे भी बुरा हो सकता था। इसलिए मैं मानती हूं कि ठीक है ये हादसा इतने में ही टल गया।’
‘मम्मी-पापा ने फोटो डालने से किया मना’
रीम शेख ने इसी पॉडकास्ट में बताया कि इस हादसे के बाद मेरा चेहरा पूरी तरह से खराब हो गया था। चेहरे पर दाग पड़ गए थे, आंखें सूज गई थी लेकिन तब भी मैंने अपने चेहरे की तस्वीर को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। मेरे माता-पिता ने मना किया कि तुम एक एक्ट्रेस हो और ऐसे तस्वीर डालना तुम्हारे लिए सही नहीं होगा। लेकिन मैंने फिर भी अपनी चोट को सोशल मीडिया पर दिखाया।
रीम ने बिना हार माने फिर किया था शूट
आपको बता दें जब रीम शेख को ये चोट लगी थी तो वो उस एपिसोड में फिर दोबारा नजर नहीं आई थीं लेकिन इसके अगले ही हफ्ते अपने चेहरे पर फिर से मेकअप लगाकर रीम शेख ने शो की शूटिंग शुरू कर दी थी। रीम को लाफ्टर शेफ्स पर फिर से देखकर उनके फैंस ने राहत की सांस ली थी।
यह भी पढ़ें: Vivian या Rajat किसे मिलेगा Bigg Boss के घर का कंट्रोल? आज रात Salman Khan के सामने होगा फैसला
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
7 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
9 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
10 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
11 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines