Reem Shaikh: पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस रीम शेख ने सोशल मीडिया पर हाल ही में एक तस्वीर शेयर कर फैंस का अटेंशन ग्रैब कर लिया है। रीम शेख इन दिनों टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 2’ में नजर आ रही हैं। इस सेलिब्रिटी बेस्ड कुकिंग शो के पहले सीजन में रीम शेख के साथ जो भयानक हादसा हुआ था, उसे फैंस अभी तक नहीं भूले हैं। एक्ट्रेस का पूरा चेहरा जल गया था और अब इसी सेट से उनके एक बार फिर चोटिल होने की खबरें सामने आ रही हैं। रीम शेख की एक तस्वीर ने फैंस को टेंशन में डाल दिया है।
रीम शेख की बैंडेज के साथ तस्वीर वायरल
दरअसल, रीम ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक सेल्फी पोस्ट की थी। इस तस्वीर में एक्ट्रेस बेड पर बैठकर मिरर में अपनी फोटो ले रही थीं। हालांकि, जिस चीज ने फैंस का सबसे ज्यादा ध्यान खींचा, वो था रीम शेख के एक पैर पर बंधा बैंडेज। रीम शेख के सीधे पैर पर गर्म पट्टी बंधी हुई दिखाई दी, तो उनके चाहने वाले घबरा गए। वैसे भी एक्ट्रेस ने अपने कैप्शन में लिखा था, ‘लाफ्टर शेफ्स की शूटिंग के बाद बस नार्मल चीजें।’
क्या ‘लाफ्टर शेफ्स’ के सेट पर फिर आई रीम को चोट?
रीम शेख की तस्वीर और उनके कैप्शन को देखकर लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि इस बार भी उनकी हालत इस शो की वजह से बिगड़ी है। हालांकि, सच कुछ और है। रीम शेख ने अपने चोटिल होने की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है। एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर कर फैंस को अपना हेल्थ अपडेट दिया है। रीम शेख ने कहा, ‘हेलो, पहले तो सभी का शुक्रिया कि आप मुझ तक पहुंचे। वो लोग जो मुझसे पूछ रहे हैं कि मेरा पैर कैसा है? मेरा पैर एक दम ठीक है। ऐसा कुछ भी नहीं हुआ था।
यह भी पढ़ें: Jyoti Malhotra का नया वीडियो आया सामने, पाकिस्तान में सिक्योरिटी मिलने के मिले सबूत
रीम शेख ने बताया बैंडेज लगाने का कारण
रीम शेख ने आगे खुलासा करते हुए कहा, ‘कल हमारा शूट बहुत ज्यादा एक्सटेंड हो गया था। करीब 16 घंटे… तो लगातार खड़े रहने के कारण मेरे पैर में बहुत तेज दर्द शुरू हो गया था। एक समय के बाद वो दर्द बर्दाश्त के बाहर था, तो इसलिए मुझे रात में स्प्रे लगाकर पैर को बैंडेज से बांधना पड़ा। बाकी कुछ भी नहीं हुआ और आज तो दर्द भी नहीं है। मुझे फिर से नहीं लगी है, मैं एकदम ठीक हूं।’ अब ये वीडियो देखने के बाद रीम शेख के फैंस राहत की सांस ले सकते हैं।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
8 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
10 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
11 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
12 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines