एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और उनके बॉयफ्रेंड व राइटर राहुल मोदी हाल ही में एक साथ फ्लाइट में सफर कर रहे थे। इस दौरान एयरलाइन के एक क्रू मेंबर ने चुपचाप उनका वीडियो बना लिया। वीडियो में दोनों आपस में बातें कर रहे हैं और श्रद्धा राहुल को अपना फोन दिखा रही हैं। रिकॉर्डिंग के दौरान क्रू मेंबर मुस्कुरा रही थी और फिर कैमरा श्रद्धा और राहुल की ओर घुमा दिया। वीडियो के अंत में कैमरा श्रद्धा पर जूम होता है।
रवीना टंडन ने की आलोचना
यह वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो एक्ट्रेस रवीना टंडन ने इस पर आपत्ति जताई। इंडिया फोरम्स द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो पर कमेंट करते हुए रवीना ने लिखा कि यह निजता का उल्लंघन है। क्रू मेंबर को ऐसा करने से पहले पूछना चाहिए था। उनसे ऐसी उम्मीद नहीं थी।
श्रद्धा और राहुल का रिश्ता
हाल ही में श्रद्धा ने सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया था जिसमें वह अलग-अलग डांस मूव्स कर रही थीं। फैन्स ने वीडियो में राहुल मोदी को श्रद्धा की रिकॉर्डिंग करते हुए भी नोटिस किया। श्रद्धा और राहुल की पहली मुलाकात फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ के सेट पर हुई थी, जिसके बाद दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों को पहली बार पिछले साल अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग पार्टी में एक कपल के तौर पर साथ देखा गया था। उन्हें मुंबई के प्राइवेट एयरपोर्ट पर भी साथ में स्पॉट किया गया था। राहुल एक लेखक हैं जिन्हें प्यार का पंचनामा 2, सोनू के टीटू की स्वीटी और तू झूठी मैं मक्कार जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है।
श्रद्धा की आने वाली फिल्में
श्रद्धा को आखिरी बार राजकुमार राव के साथ ‘स्त्री 2’ में देखा गया था। हाल ही में मेकर्स ने ‘स्त्री 3’ की घोषणा की है, जिसे अमर कौशिक डायरेक्ट करेंगे और फिल्म 2027 में रिलीज होगी।
ये भी पढ़ें- समाज की इस समस्या पर आधारित है ‘Aap Jaisa Koi’ की कहानी, R Madhavan ने किया रिवील
संबंधित खबरें
अमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, कई दिनों के मिल रही थी जान से मारने की धमकी
1 hr agoOTT पर देखें प्लेन हाईजैक की सच्ची घटना पर बनी 6 एपिसोड वाली सीरीज IC 814, पायलट की बहादुरी ने बचाई सैकड़ों जानें
4 hrs agoबॉलीवुड का सबसे विवादित सीन, 1969 में एक्टर की इस हरकत से रो पड़ी थी एक्ट्रेस; सेंसर बोर्ड में फंसी रही 10 साल
5 hrs ago23 साल में बनी 'लव एंड गॉड', रिलीज से पहले 2 एक्टर्स और डायरेक्टर की हुई मौत, फिर सिनेमाघरों में पहुंची फिल्म
6 hrs agoBigg Boss 20: रीति तिवारी का हुआ मिड एविक्शन, मैरी कॉम ने दूसरी शादी पर की बात
8 hrs ago‘वेल डन ब्रो…’, स्मित मच्छार को सलमान खान का सलाम, तारीफ में शेयर किया खास पोस्ट
9 hrs agoअर्जुन रामपाल की थ्रिलर फिल्म '3 मंकीज' का हुआ ऐलान, थिएटर में 'ईठा' से होगा क्लैश; जानें कब रिलीज होगी मूवी?
10 hrs agoEntertainment News Live: नुसरत भरूचा को बाली से एयरलिफ्ट कर मुंबई लाया गया, रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर के बाद होगी सर्जरी
11 hrs agoDrishyam 3 Box Office: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' ने ओपनिंग डे पर ‘धुरंधर’ को पछाड़ा, ग्रॉस कलेक्शन में पार किया 80 करोड़ का आंकड़ा
12 hrs agoनुसरत भरूचा एयर एम्बुलेंस में स्ट्रेचर पर बाली से लाई गईं मुंबई, एक्सीडेंट से रीढ़ की हड्डी में हुआ है फ्रैक्चर
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines