Raveena Tandon: बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। एक्ट्रेस के खिलाफ एक बार फिर मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। मामला उस घटना से जुड़ा हुआ है, जिसका कथित वीडियो पिछले दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में रवीना और उनके ड्राइवर पर एक बुजुर्ग महिला समेत तीन महिलाओं पर हमला करने का आरोप लगाया गया था। आरोप लगाया गया कि एक्ट्रेस ने उन्हें धमकी दी है और उनके साथ मारपीट की है। मामला इतना ज्यादा बढ़ गया था कि मुंबई पुलिस को इसमें दखल देनी पड़ी थी। हालांकि बाद में रवीना टंडन ने इस मामले में चुप्पी तोड़ते हुए अपना पक्ष रखा था। अब एक्ट्रेस के खिलाफ मुंबई पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई है।
मुंबई पुलिस में दर्ज शिकायत
जानकारी के मुताबिक, एक्ट्रेस रवीना टंडन के खिलाफ मुंबई पुलिस में कथित तौर पर एक वकील द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई है। ये शिकायत उस संबंध में है, जिसमें कथित तौर पर खार पीएस के पास एक्ट्रेस बुजुर्ग महिला समेत तीन महिलाओं संग बहस हुई थी। साथ ही एक्ट्रेस पर तीन लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया गया था। अब एक्ट्रेस के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है, जिसमें कहा गया है कि रवीना टंडन ने कथित तौर पर उक्त व्यक्ति को धमकी दी है, जिसने घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। रवीना टंडन के खिलाफ दर्ज की गई शिकायत की एक कॉपी भी सोशल मीडिया पर सामने आई है, जिसमें गोरेगांव पुलिस स्टेशन, मुंबई का स्टैंप लगा हुआ है।
यह भी पढ़ें: Chandu Champion Review: स्ट्रगल और डेडिकेशन की कहानी है Kartik Aaryan की फिल्म, देखने से पहले पढ़ें रिव्यू
क्या था पूरा मामला?
बता दें कि बांद्रा निवासी मोहम्मद नाम के एक व्यक्ति ने बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन पर आरोप लगाया था कि मुंबई के बांद्रा में अपनी कार से जाते वक्त एक्ट्रेस नशे में थीं। मोहम्मद ने एक्ट्रेस पर आरोप लगाया कि उसकी मां, बहन और भतीजी सड़क से गुजर रही थी, उसी दौरान रवीना के कार ड्राइवर ने उनकी मां पर कार चढ़ा दी। मोहम्मद ने कहा था कि जब उसने ड्राइवर से बात करने की कोशिश की तो ड्राइवर ने गुस्से में आकर उसकी मां और भतीजी पर हमला कर दिया। उसका कहना था कि एक्ट्रेस उस वक्त नशे की हालत में थीं। वो अपने ड्राइवर का बचाव करने के लिए कार से उतरीं और उन्होंने उसकी मां को धक्का दे दिया जिससे उनका सिर फट गया। आरोप लगा कि पुलिस ने भी एक्ट्रेस के खिलाफ के खिलाफ FIR दर्ज करने से मना कर दिया था।
रवीना टंडन ने दिया था रिएक्शन
घटना का वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था तो एक्ट्रेस रवीना टंडन ने एक पोस्ट के जरिए इन आरोपों को झूठ करार दिया था। वहीं दूसरी ओर घटना का एक वीडियो भी वायरल हुआ जिसमें कार से टक्कर लगने जैसी कोई घटना सामने नहीं दिखाई दी थी। फिलहाल अब रवीना टंडन के खिलाफ दोबारा शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत में उनपर धारा 383, 384, 500, 504, 506, 120B, और धारा 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है। बता दें कि इन धाराओं के तहत एक्ट्रेस पर जुर्माना सहित उन्हें तीन साल की सजा हो सकती
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
7 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
9 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
10 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
11 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines