Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Wedding! साउथ सिनेमा में पिछले लंबे समय से रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की जोड़ी चर्चा में रही है. दोनों को लेकर लंबे समय से चर्चा है कि वह रिलेशनशिप में हैं और अगले साल यानी कि फरवरी, 2026 में शादी के बंधन में बंध सकते हैं. सोशल मीडिया पर भी कई बार दोनों की साथ में तस्वीरें वायरल हुई हैं, जिसमें इनके बीच केमिस्ट्री देखी गई है. ऐसे में अब इंटरनेट पर कुछ फोटोज सामने आई है, जिसमें रश्मिका और विजय की जोड़ी को शादीशुदा लिबास में देखा जा सकता है. चलिए बताते हैं सच्चाई.
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इन तस्वीरों में विजय को दूल्हे के लिबास शेरवानी में देखा जा सकता है. वहीं, रश्मिका मंदाना लहंगे में नजर आ रही हैं. उनके आसपास रिश्तेदारों का मजमा देखा जा सकता है. वहीं, रूमर्ड कपल के साथ स्टेज पर महेश बाबू और प्रभास भी नजर आ रहे हैं. दोनों नए-नवेले जोड़े को आशीर्वाद दे रहे हैं.
यह भी पढ़ें: ‘बिग बॉस 12’ फेम दीपक ठाकुर के घर गूंजी किलकारी, पत्नी ने दिया नन्ही परी को जन्म
क्या है वायरल फोटोज की सच्चाई?
इसके साथ ही सोशल मीडिया पर रश्मिका और विजय की एक और फोटो वायरल हो रहा है, जिसके बैकग्राउंड में उनका नाम लिखा है. फोटो में रश्मिका-विजय को गले में वरमाला डाले हुए देखा जा सकता है. साथ में महेश बाबू और नम्रता शिरोडकर भी हैं. सोशल मीडिया पर सामने आई फोटोज काफी रियल लग रही हैं, जिसे देखकर हर कोई हैरान है. हालांकि, फैंस का कहना है कि ये फोटोज एआई से बनाई गई है और ये फेक है. इसमें कोई सच्चाई नहीं है.
गर्ल गैंग संग श्रीलंका में की थी रश्मिका ने ‘बैचलर’ पार्टी?
इसके पहले बीते दिनों ही रश्मिका मंदाना ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ फोटोज शेयर की थी, जिसमें वह श्रीलंका में वेकेशन के लिए गर्ल्स गैंग के साथ गई थीं. इसे साझा करने के साथ ही एक्ट्रेस ने कहा था कि दो दिन की छुट्टी मिली और अपनी गर्ल्स गैंग के साथ श्रीलंका चिल करने चली गईं. हालांकि, सोशल मीडिया पर लोगों ने दावा किया था कि रश्मिका की ये बैचलर पार्टी थी. लेकिन, एक्ट्रेस की ओर से इस मामले पर कोई सफाई या ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया था.
यह भी पढ़ें: कौन हैं ‘धुरंधर’ अक्षय खन्ना की सौतेली मां? जानें क्यों चर्चाओं में आईं विनोद खन्ना की दूसरी पत्नी
गौरतलब है कि रश्मिका और विजय लंबे समय से डेटिंग की खबरों को लेकर चर्चा में हैं. हालांकि, दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को पब्लिकली कबूला नहीं है. हालांकि, कई मौकों पर रश्मिका कह चुकी हैं कि वह जिस दिन शादी करेंगी सबको बता कर करेंगी. विजय देवरकोंडा ने कहा था कि वह सिंगल नहीं हैं. ऐसे में अब कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि ये रूमर्ड कपल फरवरी, 2026 में शादी के बंधन में बंध सकता है. लेकिन अभी तक उनकी ओर से कोई कंफर्मेशन नहीं आया है.
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
14 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
17 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
18 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
19 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
19 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
19 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
20 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
21 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
21 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines