साल 2025 में रिलीज हुई फिल्म सिकंदर बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही है. इस फिल्म में सलमान खान और रश्मिका मंदाना नजर आए थे. भाईजान की इस मूवी को साउथ के डायरेक्टर एआर मुरुगादॉस ने किया था. दरअसल यह फिल्म करीब 200 करोड़ रुपये के बजट में तैयार की गई थी. हालांकि कुछ समय बाद ही फिल्म को लेकर डायरेक्टर एआर मुरुगादॉस ने चुप्पी तोड़ी थी और कहा था की सलमान खान सेट पर देरी से आते थे. इस पर दबंग खान ने भी अपनी बात कही थी और अब रश्मिका मंदाना ने फिल्म को लेकर खुलासा किया है.
यह भी पढ़ें: कौन हैं ‘तस्करी’ फेम अभिनेत्री जोया अफरोज? इमरान हाशमी संग जमी केमिस्ट्री, सलमान-ऐश्वर्या से है खास कनेक्शन
रश्मिका ने कहा स्क्रिप्ट अलग फिल्म अलग
सिकंदर फिल्म को लेकर रश्मिका मंदाना ने कहा जब स्क्रिप्ट मुझे सुनाई गई थी वो फिल्म से अलग थी. रश्मिका ने एक तेलुगु पत्रकार प्रेमा से बात करते हुए कहा ‘मुझे सिकंदर के डायरेक्टर एआर मुरुगादॉस सर की बात याद है उन्होंने जैसी फिल्म की स्क्रिप्ट सुनाई थी फिल्म वैसी बन नहीं पाई.स्क्रिप्ट वाकई फिल्म से अलग थी’. रश्मिका मंदाना ने आगे कहा ‘ज्यादातर फिल्मों में ऐसा ही होता है. जब आप कुछ सुनते हैं तो वो एक कहानी होती है. लेकिन फिल्म बनाने के दौरान, एक्टर की एक्टिंग, एडिटिंग और रिलीज के समय काफी चीजें बदलती रहती हैं. ये आम बात है और फिल्म ‘सिकंदर’ के साथ भी ऐसा ही हुआ’
यह भी पढ़ें: सिर्फ 48 घंटे में भारत ने पाकिस्तान के किए दो टुकड़े, ‘बॉर्डर 2’ में दिखेगी ऑपरेशन चंगेज खान की कहानी
सलमान खान ने सिकंदर डायरेक्टर को लेकर कही थी यह बात
रश्मिका से पहले बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान ने बिग बॉस के शो में डायरेक्टर एआर मुरुगदास के आरोपों का भी जवाब दिया था, दरअसल तंज कसते हुए सलमान खान ने कहा था कि लोग कहते हैं कि सिकंदर करके पछतावा हो रहा है. लेकिन मैं यह बात नहीं मानता हूं. वहीं भाईजान ने डायरेक्टर एआर मुरुगदास की दूसरी फिल्म Madharaasi का जिक्र करते हुए कहा की इस फिल्म का एक्टर शाम 6 बजे पहुंच जाता था, वो सिकंदर से ज्यादा ब्लॉकबस्टर साबित हुई.
संबंधित खबरें
विवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
10 hrs agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
12 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
13 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
13 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
16 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
16 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
1 day agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
1 day agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines