साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना लगातार कई फिल्मों में एक साथ नजर आ चुकी हैं। अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ के बाद रश्मिका, विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’, सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ और अब धनुष की फिल्म ‘कुबेर’ में नजर आ रही हैं। हालांकि, ‘पुष्पा 2’ के बाद एक्ट्रेस की कमाई में गिरावट देखने को मिली है। आइए जानते हैं कि फिल्म ‘कुबेर’ के लिए रश्मिका ने कितनी फीस चार्ज की है।
‘कुबेर’ के लिए रश्मिका की फीस क्या?
धनुष की फिल्म ‘कुबेर’ में रश्मिका ने अहम किरदार निभाया है। इस फिल्म के लिए एक्ट्रेस ने महज 4 करोड़ रुपये बतौर फीस लिए हैं जबकि अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ के लिए रश्मिका ने 10 करोड़ रुपये चार्ज किए थे। इस हिसाब से देखा जाए, तो रश्मिका की कमाई में आधे से ज्यादा की गिरावट है। अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ के बाद लग रहा था कि अब रश्मिका मंदाना अपनी फीस में बढ़ोतरी करेंगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
‘पुष्पा 2’ से कम
जी हां, अगर एक्ट्रेस की बाकी फिल्मों की फीस पर भी गौर किया जाए, तो उनकी भी फीस ‘पुष्पा 2’ से कम है। सलमान खान स्टारर ‘सिकंदर’ के लिए रश्मिका ने 5 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। वहीं, विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ के लिए 4 करोड़ रुपये बतौर फीस लिए हैं। रश्मिका की फीस के ये नंबर ‘पुष्पा 2’ की फीस से लगभग 60% कम है।
धनुष ने ली मोटी फीस
इसके अलावा अगर ‘कुबेर’ के बाकी स्टार्स की फीस पर गौर करें तो इस फिल्म के लिए धनुष ने 30 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। फिल्म ‘कुबेर’ में सबसे ज्यादा फीस धनुष ने ही चार्ज की है, उनकी फीस फिल्म के कुल बजट का लगभग एक तिहाई है। इसके अलावा फिल्म में नागार्जुन भी हैं, जिन्होंने इस फिल्म के लिए 14 करोड़ रुपये लिए हैं। रश्मिका की फीस इन सबमें सबसे कम है।
फिल्म ‘कुबेर’ ने की शानदार ओपनिंग
इसके अलावा अगर फिल्म की बात करें तो इस फिल्म ने पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया है। जी हां, फिल्म ‘कुबेर’ ने अपनी रिलीज के पहले दिन ही टिकट खिड़की पर 12.98 करोड़ रुपये की कमाई की है। वीकेंड पर फिल्म के कलेक्शन में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। फिल्म ‘कुबेर’ के साथ टिकट खिड़की पर आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ भी रिलीज हुई है।
यह भी पढ़ें- Abhishek Bachchan की फिल्म का ट्रेलर रिलीज, Kaalidhar Laapata को देख क्या बोले यूजर्स?
संबंधित खबरें
'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
8 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
9 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
11 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
13 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
13 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
14 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
15 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
16 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
17 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines