हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Rashmika Mandanna का हुआ एक्सीडेंट, कैसी है एक्ट्रेस की हेल्थ, क्या है लेटेस्ट अपडेट?

Rashmika Mandanna Latest Post: साउथ की फेमस एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का एक्सीडेंट हो गया है। जैसे ही खबर सामने आई तो हर किसी को एक्ट्रेस की चिंता सताने लगी। आखिर कैसी हैं रश्मिका और क्या है एक्ट्रेस का लेटेस्ट हेल्थ अपडेट?

विज्ञापन
Rashmika Mandanna

Rashmika Mandanna Accident: साउथ की फेमस एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का एक्सीडेंट हो गया है। इसकी जानकारी रश्मिका ने खुद फैंस के साथ शेयर की। जैसे ही लोगों ने हादसे की खबर सुनी तो सभी चौंक गए। सभी रश्मिका के लिए दुआ करने लगे कि एक्ट्रेस ठीक-ठाक हों। वहीं आखिर रश्मिका की हालत कैसी है? क्या अभिनेत्री ठीक हैं? उन्हें कितनी चोटें आई हैं? आइए जानते हैं लेटेस्ट अपडेट…

इंस्टाग्राम पर शेयर किया पोस्ट

दरअसल रश्मिका मंदाना ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट को देखते ही फैंस चौंक गए। सभी को अभिनेत्री की चिंता होने लगी। पोस्ट में एक्ट्रेस ने अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इसके कैप्शन में लिखा है कि आप कैसे हैं? मुझे पता है कि मुझे इंस्टाग्राम पर आए या लोगों के बीच देखे हुए काफी समय हो गया है।

Rashmika Mandanna

विज्ञापन

एक्ट्रेस ने लिखा लंबा-चौड़ा कैप्शन

रश्मिका ने आगे लिखा कि बीते महीने मैं सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा एक्टिव नहीं थी। इसकी वजह यह है कि मेरे साथ एक छोटी-सी दुर्घटना हुई थी। मैं ठीक हूं और घर पर ही आराम कर रही हूं। डॉक्टरों ने मुझे घर पर आराम करने के लिए कहा था। मैं अब पहले से बेहतर हूं और ठीक होने के लिए मैं अपनी सेहत पर पूरा ध्यान दे रही हूं। हमेशा अपना ख्याल रखने को प्रायोरिटी दें। लाइफ बहुत नाजुक और छोटी है। हम नहीं जानते कि हमारे पास कल होगा या नहीं, इसलिए हर दिन अपनी खुशी के लिए चुनें। इसके आगे एक्ट्रेस ने लिखा कि एक और अपडेट यह है कि मैं बहुत सारे लड्डू खा रही हूं।

यूजर्स को हुई चिंता

रश्मिका के पोस्ट को देखते ही यूजर्स परेशान हो गए। एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट किया कि आपके साथ कैसे और क्या हुआ? दूसरे यूजर ने लिखा कि अपना ध्यान रखो। तीसरे यूजर ने कमेंट किया कि सुनकर अच्छा लगा कि तुम ठीक हो। एक और यूजर ने लिखा कि ध्यान रखो।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Sofia Ansari ने बिना ब्रा के शेयर की फोटोज, हसीना के हॉट अवतार ने हिला डाला इंटरनेट

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola