सोमवार को केरल के मशहूर रैपर मुरली उर्फ वेदान की गिरफ्तारी की खबर सामने आई थी। खुफिया जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने वेदान के फ्लैट पर छापेमारी की और इस दौरान उन्हें काफी कुछ मिला। रैपर वेदान के घर से पुलिस को 5 ग्राम गांजा मिला था। इसके अलावा 9 लाख रुपये कैश भी मिले थे। इसके बाद पुलिस ने रैपर समेत आठ और लोगों को अरेस्ट किया था। अब वेदान को लेकर एक और जानकारी सामने आई है, उनकी मुश्किलें अब पहले से ज्यादा बढ़ गई हैं।
ड्रग्स केस में मिली जमानत तो बाघ के दांत रखने के लिए गिरफ्तार
दरअसल, अब जानकारी सामने आई है कि रैपर वेदान को वन विभाग के अधिकारियों ने आज यानी मंगलवार को बाघ के दांत वाले पेंडेंट के लिए गिरफ्तार किया है। अब इस मामले में रैपर से उनसे पूछताछ की जा रही है। रैपर ने ये पेंडेंट पहना हुआ था जिसमें बाघ का दांत था। बताया जा रहा है कि रैपर वेदान को जल्द ही पेरुम्बावूर में प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा। इस गिरफ्तारी से पहले ही रैपर जमानत पर बाहर आए थे। बेल मिलते ही वन विभाग ने वेदान को हिरासत में ले लिया।
रैपर के पेंडेंट में मिला बाघ का दांत
अब इस मामले पर वेदान का कहना है कि ये टाइगर के दांत वाला पेंडेंट उन्हें एक फैन ने दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वन विभाग ने हैदराबाद की एक लैब में साइंटिफिक जांच के बाद कन्फर्म किया है कि पेंडेंट में बाघ का दांत ही है। ऐसे में अब रैपर पर शिकार करने और वन्यजीव चीजों को गैरकानूनी तरीके से रखने से जुड़ी धाराएं लगाई गई हैं। अब रैपर की मुश्किलें वाकई काफी ज्यादा बढ़ गई हैं।
यह भी पढ़ें: ‘उन सबका इतना बुरा हाल हो…’, Dipika Kakar ने किसके लिए मांगी बद्दुआ? व्लॉग में छलका दर्द
रैपर पर लग सकते हैं संगीन आरोप
आपको बता दें, अब रैपर पर भारत के कड़े वन्यजीव संरक्षण कानूनों के तहत आरोप लग सकते हैं। बाघ के नाखून या दांत रखने पर जमानत नहीं मिलती। ये एक बड़ा अपराध है, जिसके बाद रैपर मुरली उर्फ वेदान का करियर और उनकी जिंदगी दोनों बर्बाद हो सकते हैं। हालांकि, अभी इस केस की जांच चल रही है और आगे और भी कई खुलासे हो सकते हैं।
संबंधित खबरें
Drishyam 3 Box Office Collection Day 1: ‘दृश्यम 3′ की बंपर ओपनिंग, अजय देवगन की फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर पार किया 60 करोड़ का आंकड़ा
6 hrs agoवोटर लिस्ट और SIR पर अभिनेत्री शबाना आजमी ने उठाई आवाज, CJP प्रोटेस्ट में हुईं शामिल
7 hrs agoJioHotstar पर देखें पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘भ्रमम’, 2 घंटे 32 मिनट तक नहीं करेगा स्क्रीन छोड़ने का मन
8 hrs agoआयुष्मान खुराना की फिल्म ‘उड़ता तीर’ की बदली रिलीज डेट! जानें थिएटर में कब देगी दस्तक?
10 hrs agoक्या है मीठी नदी घोटाला केस? जिसे लेकर डिनो मोरिया से हुई 8 घंटे पूछताछ, अब हिरासत में लिए गए एक्टर
12 hrs agoनुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर, बाली में एक्सीडेंट के बाद कैसी हैं एक्ट्रेस; टीम ने दिया हेल्थ अपडेट
13 hrs agoबजट सिर्फ 2 करोड़, कमाई 400 करोड़ पार! 56 दिन बाद भी नहीं थमा 'हनुमान अंश' का क्रेज
14 hrs agoयूट्यूबर सौरभ जोशी के परिवार संग हुई बदसलूकी, पत्नी अवंतिका ने पुलिस से की शिकायत; व्लॉग किया शेयर
16 hrs ago'सेना की वर्दी में आए आतंकवादी…', निम्रत कौर ने बयां किया दिल दहला देने वाला मंजर; शहीद पिता को किया याद
18 hrs ago'रात में दरवाजा खटखटाया…', नशे में धुत डायरेक्टर की डिमांड से डर गई थीं स्वरा भास्कर; एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines