Ranya Rao Smuggling Case: साउथ की मशहूर अभिनेत्री रान्या राव इन दिनों गोल्ड स्मगलिंग केस को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) को पांच पन्नों का एक पत्र लिखकर खुद को निर्दोष बताया है। इस लेटर में उन्होंने अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं और कहा है कि उन्हें इस मामले में जबरन फंसाया गया है। रान्या ने क्या कुछ कहा है, चलिए आपको बताते हैं।
रान्या राव ने लगाए गंभीर आरोप
रान्या राव ने अपने लेटर में लिखा कि उन्हें बिना किसी सफाई का मौका दिए गिरफ्तार कर लिया गया। इतना ही नहीं, उन्होंने दावा किया कि DRI अधिकारियों ने उनके साथ शारीरिक दुर्व्यवहार किया और पूछताछ के दौरान उन्हें 10-15 बार थप्पड़ मारे गए।
अभिनेत्री ने आगे बताया कि उनसे जबरदस्ती 50 टाइप किए हुए और 40 खाली पन्नों पर दस्तखत करवाए गए। उन्होंने ये भी कहा कि अधिकारियों ने उनके पिता का नाम उजागर करने की धमकी दी, जबकि उनका इस मामले से कोई लेना-देना नहीं था।
DRI कस्टडी में हुआ बुरा बर्ताव?
रान्या ने दावा किया कि हिरासत के दौरान उन्हें ठीक से सोने नहीं दिया गया और न ही भोजन की सही से व्यवस्था की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि न तो कोई सर्च ऑपरेशन किया गया। उनके मुताबिक, कुछ अधिकारी असली अपराधियों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं और उन्हें जानबूझकर फंसाया जा रहा है।
रान्या के पिता पर भी गिरी गाज
इस पूरे मामले का असर कर्नाटक पुलिस प्रशासन पर भी पड़ा है। राज्य सरकार ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी और कर्नाटक पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन के डीजीपी के रामचंद्र राव को जबरन छुट्टी पर भेज दिया है। आपको बता दें कि रामचंद्र राव डीजी-आईजीपी पद के दावेदारों में से एक थे।
रान्या के परिवार ने जताई नाराजगी
मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि वो अपनी सौतेली बेटी की कथित गतिविधियों से अनजान थे और जब ये खबर सामने आई तो पूरा परिवार हैरान हो गया। हालांकि, जांच एजेंसियों की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। लेकिन सूत्रों के मुताबिक ये मामला तेजी से आगे बढ़ रहा है और जल्द ही कुछ और बड़े खुलासे हो सकते हैं।
रान्या राव मामले में निर्दोष या गुनहगार?
रान्या राव की चिट्ठी के बाद इस मामले ने नया मोड़ ले लिया है। अब देखना होगा कि जांच एजेंसियां इस पर क्या रिएक्शन्स देती हैं और क्या अभिनेत्री को राहत मिलेगी या नहीं। रान्या राव ने DRI से अपील की है कि उनके हिरासत में दिए गए बयानों पर भरोसा न किया जाए, क्योंकि वो दबाव में थे। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि इस मामले में आगे क्या कदम उठाए जाते हैं और क्या अभिनेत्री वाकई में इस मामले में निर्दोष है या नहीं।
यह भी पढ़ें: ECL 2025 को मिला उसका विजेता, अभिषेक मल्हान या ठगेश किसकी टीम ने जीती ट्रॉफी?
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
7 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
11 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
14 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
15 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
15 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
20 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines