Cirkus Review: रणवीर सिंह (Ranveer Singh), जैकलीन फर्नांडीज (Jacqueline Fernandez) और पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) स्टारर फिल्म ‘सर्कस’ (Cirkus) आज यानी 23 दिसंबर को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो गई है।
इसमें आपको बी-टाउन के कई सेलेब्स देखने को मिलेंगे। इस फिल्म को रोहित शेट्टी ने डायरेक्ट किया है। वहीं इस फिल्म के गाने और पोस्टर को फैंस ने खुब पसंद किया लेकिन फिल्म को फैंस की ओर से कुछ खास रिस्पांस नहीं मिल रहा है।
हालांकि अभी तो फिल्म को रिलीज हुए 24 घंटे भी नहीं हुए हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाती है या अपने मुंह बल गिर जाती है, ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।
और पढ़िए – Dulquer Salmaan: एक्टर ने इस खास अंदाज में पत्नी अमाल सूफिया को विश की Wedding Anniversary, यहां देखें पोस्ट
तरण आदर्श ने दिए इतने रेटिंग
फिल्म कई लोगों को पसंद आ रही है तो कई लोग इसको नापसंद भी कर रहे हैं। इसको मिक्स्ड रिस्पांस मिल रहे हैं। पहले शो के खत्म होने के बाद से ही लोग सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर अपने प्रतिक्रिया दे रहे हैं। फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने भी ट्विटर पर रणवीर के इस फिल्म को 5 में से सिर्फ 2 स्टार दिए हैं, जो कि मेकर्स के लिए बिल्कुल भी अच्छी खबर नहीं है।
सर्कस ट्विटर रिव्यू
एक यूजर ने लिखा, ‘#Cirkus का बहिष्कार क्यों नहीं किया गया? क्योंकि ट्रेलर पहले ही ऐसा कर चुका है, रिव्यू बिल्कुल भी आश्चर्यजनक नहीं हैं। साढ़े तीन मिनट का ट्रेलर असहनीय लगा। #RohitShetty #RanveerSingh आपने क्या किया है?’
एक अन्य ने ट्वीट किया, ‘#CirkusReview – 01 शायद ही कोई कॉमेडी सीन होगी मुश्किल से 2 सीन होगी लेकिन # 1980 के दशक की सिनेमैटोग्राफी रंगीन थी और अच्छे पलों का एहसास कराती थी #CirkusMovie और बाकी स्क्रीनप्ले औसत से नीचे।’
एक तीसरे ने लिखा, ‘#Cirkus – 2022 की सबसे बड़ी गिरावट! #RanveerSingh के लिए दिसंबर रिलीज़ काम नहीं कर रही है। #दृश्यम 2 और #AvatarTheWayOfWater को अधिक स्क्रीन काउंट देगी। #Cirkus का ट्रेलर बहुत फ्लॉप रहा, फिल्म कुल मिलाकर अनफनी है।’
फिल्म के बारे में
सर्कस में रणवीर जुड़वा बच्चों की भूमिका निभाते हैं जो एक दूसरे को नहीं जानते हैं। 1960 के दशक के सेट, पूरे परिवार के लिए इस कॉमेडी में वरुण शर्मा की भी दोहरी भूमिका है। यह फिल्म विलियम शेक्सपियर की ‘कॉमेडी ऑफ एरर्स’ पर बेस्ड है।
फिल्म में रणवीर सिंह, पूजा हेगड़े, जैकलीन फर्नांडीज मुख्य भूमिका में हैं। सिर्कस में जॉनी लीवर, वरुण शर्मा, संजय मिश्रा, अश्विनी कलसेकर, मुकेश तिवारी और सिद्धार्थ जाधव सहित कई अन्य कलाकार भी हैं। ट्रेलर में जैकलीन को भी दिखाया गया है जो रणवीर के डुप्लीकेट की प्रेमिका है। यह रोहित शेट्टी पिक्चर्ज़, रिलायंस एंटरटेनमेंट और टी-सीरीज़ के बीच एक सहयोग है।
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
3 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
6 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
7 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
8 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
8 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
9 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
10 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
10 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines