हाल ही में रिलीज हुई रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है. इस फिल्म ने अभी तक दुनियाभर में 1272 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. इस मूवी का दूसरा पार्ट 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. इतनी ही नहीं रणवीर सिंह ‘धुरंधर 2’ के बाद फिल्म ‘प्रलय’ में नजर आएंगे. हालांकि एक्टर को लेकर एक जानकारी सामने आ रही है कि उन्होंने ‘डॉन 3’ की जगह फिल्म प्रलय में काम करने के लिए कहा है. जब से फरहान अख्तर की फिल्म ‘डॉन 3’ से रणवीर सिंह ने किनारा किया है. उसके बाद से फिल्म को लेकर कई सुपरस्टार के नाम सामने आए हैं. लेकिन अब इन नामों में एक नाम किंग खान यानी शाहरुख खान का भी नाम सामने आया है. रिपोर्ट्स के अनुसार बॉलीवुड के बादशाह ने फिल्म ‘डॉन 3’ में काम करने को लेकर एक बड़ी शर्त रख दी है.
यह भी पढ़ें: Javed Akhtar Birthday Special:‘शोले’ से ‘दीवार’ तक, इन 10 फिल्मों ने बनाया जावेद अख्तर को लीजेंड
क्या ‘डॉन 3’ में नजर आएंगे किंग खान
आपको बता दें कि पहले यह जानकारी सामने आई थी कि फिल्म ‘डॉन 3’ में शाहरुख खान और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का कैमियो होगा. लेकिन अब एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने सबको हैरान कर दिया है. दरअसल ‘डॉन 3’ में किंग खान की एंट्री को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. बता दे कि किंग खान ने फरहान अख्तर की फिल्म ‘डॉन 3’ में वापसी के लिए एक बड़ी शर्त रखी है.
यह भी पढ़ें: विक्की कौशल की फिल्म पर एआर रहमान का विवादित बयान, बोले- ‘छावा बांटने वाली फिल्म है…’
‘डॉन 3’ के लिए शाहरुख खान ने रखी शर्त
बॉलीवुड के किंग खान अपनी अपकमिंग फिल्म ‘KING’ को लेकर काफी व्यस्त चल रहे हैं. इसी बीच एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसके बाद से ही किंग खान के फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. दरअसल फरहान अख्तर की फिल्म ‘डॉन 3’ में काम करने के लिए शाहरुख खान ने एक शर्त रखी है. किंग खान इस फिल्म में जवान’ के डायरेक्टर एटली को इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनाना चाहते हैं. माना ये जा रहा है कि किंग खान फिल्म ‘डॉन 3’ का स्केल बढ़ाना चाहते हैं. यही कारण है कि उन्होंने एटली को इस फिल्म का हिस्सा बनाने को कहा है. आपको बता दें कि मेकर्स की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं आई है.
संबंधित खबरें
इन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
5 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
9 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
11 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
11 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
12 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
13 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
14 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
15 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
1 day agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines