Ranveer Singh Kantara Chapter 1 Controversy: ‘धुरंधर’ एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं. हाल ही में हुए एक इवेंट में रणवीर सिंह ने ‘कांतारा: चैप्टर 1’ एक्टर ऋषभ शेट्टी का मजाक बनाया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनका वीडियो काफी वायरल हुआ और लोगों ने रणवीर सिंह की खूब आलोचना भी की. वहीं अब रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर कर पब्लिक से माफी मांगी है और ‘कांतारा चैप्टर 1’ में ऋषभ शेट्टी का मजाक बनाने पर भी सफाई दी है. सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह की ये पोस्ट काफी वायरल हो रही है.
पोस्ट में क्या बोले रणवीर सिंह?
रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर किया है. ‘धुरंधर’ एक्टर ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘मेरा इरादा फिल्म में ऋषभ शेट्टी की अद्भुत एक्टिंग को उजागर करना था. मैं जानता हूं कि उस स्पेशल सीन को निभाने के लिए कितनी मेहनत करनी पड़ी होगी और उन्होंने जैसी एक्टिंग की उसके लिए मैं उनका बहुत बड़ा फैन बन गया हूं. मैंने हमेशा अपने देश की हर संस्कृति, परंपरा और आस्था का गहरा सम्मान किया है. अगर मैंने किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है, तो मैं तहे दिल से माफी मांगता हूं.’
यह भी पढ़ें: क्या ‘धुरंधर’ मेजर मोहित शर्मा की है बायोपिक? रणवीर सिंह के किरदार पर आदित्य धर का बड़ा खुलासा
क्या था मामला?
बता दें हाल ही में गोवा में हुए 56वें भारतीय इंटरनेशल फिल्म महोत्सव में रणवीर सिंह ने ऋषभ शेट्टी के किरदार की मिमिक्री करते हुए खिल्ली उड़ाई थी. रणवीर ने आंखें बंद कर, जीभ बाहर निकालकर ऋषभ शेट्टी के ‘कांतारा चैप्टर 1’ के किरदार के बारे में बात की थी. उनकी ये हरकत ऑडियंस को बिल्कुल पसंद नहीं आई. यहां तक कि महोत्सव में शामिल हुए ऋषभ शेट्टी ने भी रणवीर सिंह को इस तरीके का मजाक ना करने के लिए कहा. हालांकि इस दौरान रणवीर सिंह ने ऋषभ शेट्टी की तारीफ करते हुए कहा था कि आपकी एक्टिंग शानदार थी. लेकिन रणवीर का तरीका ऑडियंस को बिल्कुल पसंद नहीं आया और सोशल मीडिया पर यूजर्स उन्हें बुरी तरह ट्रोल करने लगे. जिसके बाद रणवीर को पब्लिकली माफी मांगनी ही पड़ी.
यह भी पढ़ें: Alia-Ranbir के बाद Deepika-Ranveer भी गए मुंबई से बाहर, क्या साथ घूमने का है प्लान?
रणवीर की ‘धुरंधर’ कब होगी रिलीज?
रणवीर सिंह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘धुरंधर’ का प्रमोशन करने में काफी बिजी हैं. आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी रणवीर की ये फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. वहीं कास्ट की बात करें तो इसमें रणवीर सिंह के साथ-साथ अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना, संजय दत्त और आर माधवन लीड रोल निभाते नजर आ रहे हैं.
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
10 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
11 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
12 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
14 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
14 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
15 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
16 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
17 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines