हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Ranveer Singh के खिलाफ क्यों दर्ज हुई शिकायत? Dhurandhar की रिलीज से पहले विवाद में अभिनेता

Ranveer Singh: बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर रणवीर सिंह एक बार फिर से सुर्खियों में छा गए हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक अभिनेता को लेकर बात हो रही है. आइए जानते हैं कि आखिर क्या है पूरा मामला?

विज्ञापन
Ranveer Singh. image credit- social media

Ranveer Singh: बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर’ को लेकर सुर्खियों में हैं. रणवीर की ये फिल्म अपनी रिलीज के बेहद करीब है. ऐसे में फैंस को भी फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है. एक तरफ रणवीर की फिल्म ‘धुरंधर’ को लेकर हर कोई एक्साइटेड है, तो दूसरी ओर अभिनेता एक विवाद में फंसे हुए हैं. इतना ही नहीं बल्कि इस विवाद को लेकर एक्टर के खिलाफ शिकायत तक हो गई है? आइए जानते हैं कि आखिर रणवीर के खिलाफ शिकायत क्यों हुई?

क्यों हुई शिकायत?

दरअसल, रणवीर सिंह ने फिल्म ‘कांतारा’ के ‘दैव’ के लिए ‘भूत’ शब्द को यूज किया, जिसके बाद ये विवाद बन गया. ये कोई मामूली विवाद नहीं बल्कि एक बड़ा विवाद बनकर सामने आया है. अब यह विवाद इतना बढ़ गया है कि मामला पुलिस तक पहुंच जा पहुंचा है. इसी को लेकर रणवीर सिंह के खिलाफ कर्नाटक के हाई ग्राउंड्स पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की गई है.

फिल्म ‘कांतारा’

बता दें कि 28 नवंबर 2025 को गोवा में हुए इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया के दौरान का ये पूरा मामला है. इस इवेंट में रणवीर सिंह ने ऋषभ शेट्टी की एक्टिंग और डायरेक्शन वाली फिल्म ‘कांतारा’ को देखने के बाद फिल्म के ‘चावुंडी दैव’ को ‘फीमेल घोस्ट’ कहा और उनकी एक्टिंग की नकल भी की, जिसके बाद लोगों का गुस्सा बढ़ गया.

विज्ञापन

तारीफ करना पड़ा भारी

जहां रणवीर सिंह, ‘कांतारा 1’ की तारीफ कर रहे थे, वहीं, अचानक उनसे ये भूल हो गई और मामला बढ़ गया. रणवीर को इसके बारे में जानकारी नहीं है और फिल्म ‘कांतारा’ और ऋषभ शेट्टी की तारीफ में ‘दैव’ को ‘फीमेल घोस्ट’ कहना उन्हें भारी पड़ गया और ये एक बड़ी गलती थी, जिसे लोगों ने अपमान के तौर पर देखा है.

लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची

रणवीर का ‘फीमेल घोस्ट’ कहना तुलुनाडु के लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचा गया और यही वजह है कि अब मामला पुलिस के पास जा पहुंचा है. इसी को लेकर अब हाई ग्राउंड्स पुलिस स्टेशन में शिकायत भी दर्ज कराई गई है. अब देखने वाली बात होगी कि मामले में क्या नया अपडेट आता है?

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Pushpa 2 अब इस देश के बॉक्स ऑफिस पर करेगी ‘रूल’, भारत में कर चुकी है 1200 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola