Bollywood Longest Movie After 17 Years: साल 2025 बॉलीवुड के लिए काफी अच्छा साबित हुआ. इस साल 800 करोड़ कमाने वाली ब्लॉकबस्टर फिल्मों ने सिनेमाघरों में दस्तक दे ऑडियंस का दिल जीता. वहीं अब 2025 का आखिरी महीना बॉलीवुड के लिए शानदार साबित हो सकता है. आने वाले दिनों में बॉलीवुड की एक ऐसी फिल्म थिएटर्स में दस्तक देने जा रही है जो 17 साल के बाद बॉलीवुड की सबसे लंबी फिल्म कहलाई गई है. 17 साल पहले ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय बच्चन की ‘जोधा-अकबर’ के बाद ये फिल्म बॉलीवुड की सबसे लंबी फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है. इस फिल्म में आपको एक्शन के साथ-साथ सस्पेंस का भी डबल डोज मिलेगा. हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं वो रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर’ है.
फिल्म में स्पाई की कहानी
रणवीर सिंह स्टारर एक्शन और सस्पेंस फिल्म ‘धुरंधर’ 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म का बज रिलीज से पहले ही काफी बना हुआ है. वहीं मेकर्स ने जब से इस फिल्म का पोस्टर जारी किया था तभी से फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार था. फिल्म में एक भारतीय स्पाई की कहानी देखने को मिलेगी जो पाकिस्तान में जाकर खुफिया ऑपरेशन करता है.
यह भी पढ़ें: 2 घंटे 15 मिनट की रोम-कॉम फिल्म, जिसमें दिखी एक्स लवर्स की कंफ्यूजिंग लव-स्टोरी; Netflix पर बनी नंबर 1
17 साल बाद सबसे लंबी फिल्म
वहीं इस फिल्म की खास बात ये है कि इसकी टाइमिंग 3 घंटे 32 मिनट है. बॉलीवुड में इतनी लंबी फिल्म 17 साल पहले ‘जोधा-अकबर’ रिलीज हुई थी. ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय बच्चन की इस फिल्म के बाद अब रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ बॉलीवुड की सबसे लंबी फिल्म की लिस्ट में शामिल हो गई है. इस फिल्म के हिंसक एक्शन सीन्स को देखते हुए केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) ने A सर्टिफिकेट दे दिया है.
यह भी पढ़ें: Dhurandhar के म्यूजिक लॉन्च में Ranveer Singh ने बिखेरा जलवा, देखें वीडियो
फिल्म में कौन-कौन?
वहीं बता दें ‘धुरंधर’ 2 पार्ट्स में रिलीज की जाएगी. फिल्म का पहला पार्ट 3 घंटे 32 मिनट का है. हालांकि अभी तक दूसरे पार्ट की टाइमिंग के बारे में कोई सूचना नहीं है. वहीं फिल्म की कास्ट की बात करें तो इसमें रणवीर सिंह के साथ-साथ संजय दत्त, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, आर माधवन और सारा अर्जुन लीड रोल में हैं. फिल्म के ट्रेलर को काफी पसंद किया जा रहा है. इसके साथ ही फिल्म के गानों को भी खूब तारीफ की जा रही है.
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
4 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
7 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
8 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
9 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
10 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
11 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
11 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
12 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines