Ranveer Singh Casting Couch Experience: रणवीर सिंह बॉलीवुड के सबसे टैलेंटेड एक्टर्स में से एक हैं। अपनी मेहनत के बल पर आज वो एक ऐसा मुकाम हासिल कर चुके हैं, जहां पहुंचना किसी भी महत्वकांक्षी व्यक्ति का सपना होता है। लेकिन उस जगह तक पहुंच पाना आसान बिल्कुल नहीं है और उसके लिए उन्हें काफी जद्दोजहद करनी पड़ी।
रणवीर सिंह हुए सम्मानित
हाल ही में मोरक्को के माराकेच में आयोजित इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (Marrakech International Film Festival) में पहुंचे रणवीर सिंह को ‘एटोइल डीओर’ ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। इस दौरान उन्होंने अपने बॉलीवुड करियर के बारे में कुछ बातें साझा की, जहां उन्होंने अपना कास्टिंग काउच एक्सपीरियंस भी शेयर किया।
अभिनेता अपने फैशन स्टाइल को लेकर अक्सर ही सुर्खियों में रहते हैं। अब तक के अपने करियर में कई हिट फिल्में दे चुके रणवीर सिंह के बारे में बहुत कम लोग यह जानते है कि उन्हें भी स्ट्रगल के दिनों में कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ा था। जी हां इसका खुलासा खुद रणवीर सिंह ने किया है, जिसे सुनकर आप भी चौंक जाएंगे।
साझा किया कास्टिंग काउच एक्सपीरियंस
अभिनेता ने बताया कि, ‘3 साल तक मुझे एक ब्रेक के लिए भटकना पड़ा था’। आगे उन्होंने बताया कि, “इसी दौरान एक शख्स ने मुझे एक अजीब सी जगह पर बुलाया और पूछा कि, ‘तुम हार्ड वर्कर हो या स्मार्ट वर्कर?’ मैं अपने आप को स्मार्ट नहीं समझता तो मैंने कहा कि मैं हार्ड वर्क करने वाला इंसान हूं। इस पर उन्होंने जवाब दिया कि ,’डार्लिंग स्मार्ट और सेक्सी बनो।’
उन्होंने आगे कहा, “मैंने अपनी लाइफ में ऐसे कई एक्सपीरियंस किए है, 3 साल तक यह सब झेला। मैं यह सब कभी नहीं भूल सकता। लेकिन इतना सब सहन करने के बाद अब लगता है कि शायद इसी वजह से मैं आज इस मुकाम तक पंहुचा”।
आगे अभिनेता ने बताया कि एक प्रोड्यूसर ने उन्हें पार्टी में बुलाया और अपने मजे के लिए उन्होंने अपना पालतू कुत्ता रणवीर के पीछे छोड़ दिया था। रणवीर बोले, ‘वो प्रोड्यूसर अब इस दुनिया में नहीं हैं’। बता दें कीं रणवीर सिंह ने साल 2010 में ‘बैंड बाजा बारात’ (Band Baaja Baaraat) से अपने करियर की शुरुआत की थी।
अभी पढ़ें – Arbaaz Khan ने Giorgia Andriani संग रिश्ते पर खुलकर की बात, अभिनेता से 22 साल छोटी है ये हसीना
वर्कफ्रंट
रणवीर आखरी बार ‘जयेशभाई जोरदार’ (Jayeshbhai Jordaar) में नजर आए थे। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। अब साल 2023 में एक्टर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की फिल्म ‘सर्कस’ (Cirkus) और करण जौहर (Karan Johar) की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ (Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani) में नजर आएंगे।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
5 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
7 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
9 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
9 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
10 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
11 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
11 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
12 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines