हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'लड़ाई के ग्राउंड में...', Ranveer Allahbadia ने कमबैक के बाद शेयर किया पोस्ट

रणवीर अल्लाहबादिया एक बार फिर से सोशल मीडिया पर एक्टिव हो गए हैं और कुछ ना कुछ शेयर कर रहे हैं। रणवीर ने ‘इंडियाज गॉट लैंटेट’ विवाद के बाद कमबैक किया और अब नया पोस्ट शेयर किया है।

विज्ञापन
Ranveer Allahbadia

यूट्यूबर और पॉडकास्टर रणवीर अल्लाहबादिया ने ‘इंडियाज गॉट लैंटेट’ विवाद के बाद कमबैक कर लिया है। इस बीच अब रणवीर ने एक नया पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लाइफ में आईं मुश्किलों की चर्चा की है। साथ ही यूजर्स भी इस पोस्ट पर रिएक्शन दे रहे हैं। आइए जानते हैं कि आखिर रणवीर ने इस पोस्ट में क्या कहा है?

रणवीर ने शेयर किया पोस्ट

दरअसल, रणवीर अल्लाहबादिया ने अपने इंस्टाग्राम एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में यूट्यूबर ने कई फोटोज शेयर की हैं। वहीं, पोस्ट को शेयर करते हुए रणवीर ने इसके कैप्शन में लिखा है कि नोट टू दिस गाइ: लाइफ एक स्ट्रोम है, उतार-चढ़ाव का मजा लो और उतार-चढ़ाव से सीखों, जो लोग आपके साथ खड़े हैं, उनका ध्यान रखें।

रण-वीर: लड़ाई के ग्राउंड में स्ट्रांग

रणवीर ने आगे लिखा कि हर मुश्किल के बाद आगे बढ़ें और हर लेशन को शेर की तरह जिएं, कभी पीछे ना हटें। रण-वीर: लड़ाई के ग्राउंड में स्ट्रांग। वहीं, अब रणवीर के इस पोस्ट पर यूजर्स ने भी कमेंट्स के जरिए अपना रिएक्शन दिया है। एक यूजर ने इस पोस्ट पर लिखा कि आपको बहुत सारा प्यार और हिम्मत मिले। दूसरे यूजर ने कहा कि पूरी मोटिवेशन भाई। तीसरे यूजर ने कहा कि आगे बढ़ो भाई।

विज्ञापन

igl Controversy

यूजर्स ने किया सपोर्ट

एक और यूजर ने कहा कि आपको ज्यादा पावर और दुआ। एक अन्य ने कहा कि मैं आपके साथ हूं, कोई रिग्रेट मत करो और ज्यादा मत सोचो। एक ने कहा कि सपोर्ट यू, अपना ध्यान रखो। एक ने लिखा कि ऐसे ही आगे बढ़ो। एक और ने कहा कि आपके कमबैक से बहुत खुश। एक ने लिखा कि आपके लिए बहुत बधाई। इस तरह कमेंट्स के जरिए यूजर्स रणवीर को सपोर्ट कर रहे हैं।

विज्ञापन

‘इंडियाज गॉट लैंटेट’ विवाद

गौरतलब है कि पॉपुलर शो ‘इंडियाज गॉट लैंटेट’ में रणवीर के भद्दे कमेंट के बाद बवाल मच गया था और पूरे देश ने इस पर नाराजगी जाहिर की थी। हालांकि, अब धीरे-धीरे चीजें नॉर्मल हो रही हैं और रणवीर ने भी कमबैक कर लिया है।

यह भी पढ़ें- ACP Ayushmaan की एंट्री से CID में आया नया मोड़, क्या टूट जाएगी शिवाजी साटम की टीम?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola