India’s Got Latent Controversy: पॉपुलर शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ में रणवीर अल्लाहबादिया के भद्दे कमेंट के बाद विवाद शुरू हुआ था, जो अभी तक नहीं थमा है। सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक में इस विवाद से जुड़ी कोई ना कोई बात सुनने में आ ही जाती है। हाल ही में रणवीर अल्लाहबादिया और अपूर्वा मखीजा एनसीडब्लू के सामने अपना बयान दर्ज कराने के लिए पेश हुए थे। वहीं, अब रणवीर और अपूर्वा ने माफी भी मांगी है। आइए जानते हैं पूरा मामला…
रणवीर अल्लाहबादिया और अपूर्व मुखीजा
दरअसल, हाल ही में यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया और अपूर्व मुखीजा जब राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) के समक्ष पेश हुए, तब उन्होंने ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ में अपनी अभद्र-आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर आयोग से लिखित में माफी मांगी है। इस दौरान (शुक्रवार को) पैनल की अध्यक्ष पैनल विजया रहाटकर ने कहा कि ऑनलाइन शो पर उनकी टिप्पणियां “बिल्कुल स्वीकार्य नहीं” थीं।
घंटों हुई पूछताछ
सूत्रों की मानें तो रणवीर और अपूर्वा से आयोग ने घंटों पूछताछ की है। वहीं, विजया रहाटकर ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि एनसीडब्ल्यू अनुचित भाषा के इस्तेमाल को स्वीकार नहीं करेगा। इस दौरान उन्होंने एक सवाल का जवाब देते हुए बताया कि चार लोग रणवीर अल्लाहबादिया, अपूर्व मुखीजा, तुषार पुजारी और सौरभ बोथरा आयोग के सामने पेश हुए थे।
आयोग अनुचित भाषा के इस्तेमाल को स्वीकार नहीं करेगा
साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि आयोग इस तरह की अनुचित भाषा के इस्तेमाल को स्वीकार नहीं करेगा और ऐसी टिप्पणियां बिल्कुल स्वीकार्य नहीं हैं। इसके आगे उन्होंने बताया कि रणवीर और अपूर्वा ने अपनी टिप्पणियों पर खेद जाहिर किया है। इस दौरान रणवीर और अपूर्वा ने कहा कि उन्हें इस तरह से बात नहीं करनी चाहिए थी और अब उन्होंने माफीनामा (लिखित माफी) भी दी है।
ये पहली और आखिरी बार था- रणवीर
इसके अलावा रणवीर ने ये भी कहा कि वो भविष्य में ज्यादा सावधान रहेंगे। कथित तौर पर उन्होंने पैनल से कहा कि यह पहली और आखिरी बार है जब ऐसी गलती हुई है और अब से मैं सावधानी से सोचूंगा और महिलाओं के प्रति सम्मान के साथ बोलूंगा।
यह भी पढ़ें- D Imman का एक्स अकाउंट हुआ हैक, ‘धोखाधड़ी भरे मैसेज और पोस्ट’ से सावधान रहने के लिए कहा
संबंधित खबरें
'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
12 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
13 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
15 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
17 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
17 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
18 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
19 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
19 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
21 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines