Ranveer Allahbadia: यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया ने समय रैना (Samay Raina) के शो ‘इंडिया गॉट लेटेंट’ (India’s Got Latent) में कुछ बड़ा बवाल कर दिया है। वो अक्सर अपने पॉडकास्ट में सेलिब्रिटीज के साथ ऐसी बातें करते हैं, जिसके बाद उनके क्लिप्स इंटरनेट पर वायरल हो जाते हैं। इसके बाद ‘बीयर बाइसेप्स’ फेम पॉडकास्टर रणवीर अल्लाहबादिया को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जाता है। अब ‘इंडिया गॉट लेटेंट’ में रणवीर कुछ ज्यादा ही खुल गए और उन्होंने सभी हदें पार कर दीं। ऐसे में उनके खिलाफ इस बार मामला भी दर्ज हो गया है।
हालांकि, ये पहली बार नहीं है जब रणवीर अल्लाहबादिया ने खुलेआम कुछ अटपटा कहा हो। वक्त-वक्त पर उनकी अभद्र टिप्पणियां सुनने को मिली हैं। अपने शो पर गेस्ट्स को बुलाकर वो कई बार ऐसे सवाल कर चुके हैं, या ऐसे कमैंट्स कर चुके हैं कि सेलेब्स भी हैरान रह जाते हैं। तो चलिए उनके 4 ऐसे वीडियो देखते हैं, जो सबसे ज्यादा कंट्रोवर्शियल हैं।
पेरेंट्स के रिलेशन्स पर किया सवाल
रणवीर अल्लाहबादिया ने समय रैना के शो ‘इंडिया गॉट लेटेंट’ में एक कंटेस्टेंट से पूछा, ‘क्या आप अपने माता-पिता को अपनी पूरी जिंदगी यौन संबंध बनाते देखना चाहएंगे? या फिर एक बार उन्हें ज्वाइन कर, हमेशा के लिए उसे रोकना चाहेंगे?’ अब उनके इस सवाल से सुर्खियां बटोर ली हैं और वो भारी विरोध का सामना कर रहे हैं। हालांकि, अब उन्होंने इस मामले पर माफी मांग ली है। रणवीर अल्लाहबादिया ने वीडियो जारी कर अपनी गलती मान ली है।
प्राइवेट पार्ट को लेकर भद्दा सवाल
इसी शो में रणवीर अल्लाहबादिया ने एक और घटिया सवाल किया है। उन्होंने एक कंटेस्टेंट से 2 करोड़ रुपये के बदले, उनके प्राइवेट पार्ट के साथ कुछ ऐसा करने को कहा जो बताया भी नहीं जा सकता। इसके अलावा उन्होंने यही काम दीपक कलाल के साथ भी करने को कहा। ये सुनकर सभी शॉक्ड रह गए।
रणवीर अल्लाहबादिया ने अक्षय से अभद्र भाषा में पूछा था सवाल
एक बार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) अपनी फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ को प्रमोट करने टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) के साथ रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में शामिल हुए थे। इस दौरान रणवीर अल्लाहबादिया कुछ ज्यादा ही फ्रैंक हो गए थे। उन्होंने जिस भाषा में अक्षय से सवाल किया उसके बाद एक्टर भी उन्हें ट्रोल करने से खुद को रोक नहीं पाए थे।
यह भी पढ़ें: Ranveer Allahbadia के भद्दे सवाल पर मचा बवाल, Gaurav Taneja ने Samay Raina को ठहराया जिम्मेदार?
This guy is an extremely cringe interviewer idk why actors even go to his podcast. Hats off to Kartik for keeping patience
by inBollyBlindsNGossip
मौत के बारे में सेलेब्स से किए सवाल
मशहूर कॉमेडियन अनुभव सिंह बस्सी (Anubhav Singh Bassi) हों या फिर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) सभी से पॉडकास्ट पर रणवीर अल्लाहबादिया ने एक सवाल ऐसा किया है, जिसपर लोगों ने उन्हें खूब फटकारा है। वो अक्सर सेलेब्स से पूछते हैं कि ‘अपनी मौत के बारे में सोचते हो?’ इस बेतुके सवाल पर वो कई बार विवादों में आ चुके हैं। इसके अलावा एक बार कार्तिक आर्यन से बॉडी बनाने को लेकर उन्होंने कुछ ऐसी बात कही थीं कि वो भी शॉक्ड रह गए थे।
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
19 hrs agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
22 hrs agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
22 hrs agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
1 day agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines