Amazon Prime drama Rangeen Ending Explained: रंगीन वेबसीरीज के अंत में दिखाया है कि मुख्य नायक पत्रकार आदर्श को गलती का अहसास होने के बावजूद पत्नी नैना उसके साथ नहीं रहना चाहती, अखबार में वापस लौटने पर नई रणनीति से सफल होने को तैयार है। उधर, उसकी जिगोलो की जिंदगी में भी जुगनू, मंजू और सितारा जैसे दुश्मन उसे बर्बाद करने की ताक में हैं। वहीं क्या वो महारानी को खुश कर पाएगा?
ऐसे में विनय कैसे अपने पत्रकारिता करियर को आगे ले जाते हुए इन बातों को साथ-साथ कैसे मैनेज करेगा, रंगीन वेब सीरीज के सीजन दो में इन सवालों का जवाब मिलेगा। कुल मिलाकर अमेज़न प्राइम का ड्रामा, रंगीन , देखने में काफ़ी दिलचस्प है।
रंगीन में आगे क्या हो सकता है?
रंगीन के पहले सीजन के आखिर में आदर्श की पिटाई होती है और जुगनू उसे सूअर का सिर भेजती है, जिसका शिकार दोनों ने मिलकर किया था। इससे आदर्श निराश नहीं होता। मंजू के पास आदर्श का कुछ बिगाड़ने लायक नहीं है। आदर्श दोबारा जिगोलो की जिंदगी को पत्रकारिता के साथ-साथ जी सकता है। मौका मिलने पर सितारा से बदला भी ले सकता है। एक पुरुष एस्कॉर्ट के रूप में काम करने से उसके अंदर कुछ बदल गया था। हो सकता है कि वह ज्योति को सितारा के गुप्त कारोबार पर अपना लेख पूरा करने में मदद करे। अगर सीज़न 2 आता है तो यह जानना दिलचस्प होगा कि आदर्श आगे क्या करता है, लेकिन मुझे लगता है कि वह कुछ ऐसा अनोखा करेगा जिसकी किसी ने उससे उम्मीद भी नहीं की होगी।
यह भी पढ़ें: Kuberaa Movie Anyalsis: एक भिखारी कैसे बना 10 हजार करोड़ का मालिक, प्राइम वीडियो पर देखें ‘कुबेर’
जर्नलिस्ट कैसे बना जिगोलो?
वेबसीरीज की शुरुआत में फाइनेंशियल क्राइसिस से जूझ रहे अखबार का जर्नलिस्ट निवेशक की तलाश में है। इसी बीच उसे पत्नी नैना का किसी युवा जिगोलो सनी के साथ MMS मिलता है। इसी एक पल में आदर्श की जिंदगी में तूफान आता है, वह तुरंत घर पहुंचता है और पत्नी नैना संग रिश्ते खत्म कर देता है। सनी को पकड़ने के बाद उसे पता चलता है कि उसकी पत्नी असल में किसी को डेट नहीं कर रही थी; वह बस एक पुरुष एस्कॉर्ट को अपने साथ कुछ समय बिताने के लिए पैसे दे रही थी। उसी पल आदर्श खुद भी जिगोलो बनने का फैसला लेता है।
यह भी पढ़ें: Prime Video के ‘रंगीन’ एक्टर के घर में गूंजी किलकारी, Chhaava में निभा चुके हैं अहम किरदार
जिगोलो बनने में हर पेचीदगी झेली
जिगोलो बनने के लिए आदर्श हर पेचीदगी झेलता है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के नाम पर हजारों रुपये ठगना, पेशेवर गैंग के चुंगल में फंसना, किडनैपिंग और मौत को करीब से देखने का अनुभव होने के बाद भी वह पीछे नहीं हट पाता और आखिरकार उसे सितारा मिलती है, जो उसे पहली एंट्री देती है, लेकिन पहली एंट्री पर ही वह सबकुछ बर्बाद कर देता है। जिगोलो लाइफ की पेचिदगियों से रू-बरू कराने की कोशिश में कहानीकार कामयाब हुए हैं। उसके बाद जुगनू के साथ अनुभव ठीक रहता है। महारानी के साथ कड़वा अनुभव है।
कलाकारों का काम कैसा
आदर्श जौहरी के किरदार के साथ विनीत कुमार सिंह ने इंसाफ किया है। आदर्श की पत्नी नैना के रोल में राजश्री देशपांडे गहराई नहीं डाल पातीं। जिगोलो सनी की भूमिका में तारुक रैना ने अच्छी एक्टिंग की है। सितारा की परफार्मेंस में शीबा खूब जमी। कुलमिलाकर अच्छी कहानी को अच्छे किरदारों का साथ मिले तो वेबसीरीज देखने लायक बन सकती है। हालांकि इरफान की ब्लैकमेल के साथ कॉपी के आरोप लगे, लेकिन ‘ब्लैकमेल’ में कॉमेडी का तड़का है जो रंगीन में गायब है। हालांकि परिवार के साथ इसे देखने में हिचकिचाहट संभव है।
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
10 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
10 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
11 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
13 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
14 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
14 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
15 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
15 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
15 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines