Randhir Jaiswal on Protest in UK over movie Emergency: कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी भारत समेत दुनिया के कई देशों में रिलीज हुई है। ये फिल्म पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और इंडिया में 1975 में लगाई इमरजेंसी पर आधारित है। हाल ही में फिल्म के विरोध में यूके में प्रदर्शन किया। यहां तक की विरोध कर रहे लोगों ने फिल्म की स्क्रीनिंग को भी रोकने का प्रयास किया।
इस सब के बाद भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बयान जारी किया है। शुक्रवार को मीडिया को दिए बयान में उन्होंने कहा कि इस बारे में कई रिपोर्ट देखी हैं जिससे पता चला कि यूके में कई सिनेमाघरों में फिल्म ‘इमरजेंसी’ की स्क्रीनिंग को रोकने की कोशिश की गई।
विरोध प्रदर्शन लोगों की Freedom of Speech का उल्लंघन
प्रवक्ता ने कहा कि भारत लगातार विरोधी तत्वों के हिंसक विरोध और धमकी की घटनाओं के बारे में यूके सरकार के साथ बातचीत कर चिंता व्यक्त कर चुका है। उन्होंने कहा कि इस तरह का विरोध प्रदर्शन लोगों की Freedom of Speech का उल्लंघन है। अभिव्यक्ति की आजादी तो सभी का हक है और अपना पक्ष रखना सबका अधिकार है।
सिनेमा हॉल में फिल्म को चलाने से रोकने का प्रयास किया
बता दें फिल्म को बड़ी संख्या में लोग पसंद कर रहे हैं। कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर इसकी आलोचना भी की। बताया जा रहा है कि यूके में कुछ खालिस्तानी संगठनों ने फिल्म के खिलाफ प्रदर्शन किया और सिनेमा हॉल में इसे चलाने से रोकने का प्रयास किया। मौके पर पुलिसबल ने प्रदर्शनकारियों को किसी तरह समझा-बुझाकर मामला शांत किया।
ये भी पढ़ें: संन्यास लेने के बाद भी एक्टिंग कर सकेंगी Mamta Kulkarni, इस तरह तय हुआ ‘महामंडलेश्वर’ बनने का सफर
संबंधित खबरें
रिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
3 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
5 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
5 hrs agoटीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
14 hrs agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
15 hrs agoरणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP प्रोटेस्ट का किया था विरोध
17 hrs ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
17 hrs agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
19 hrs agoआरजे मिट्टे की यह सीरीज दुनियाभर में बनी नंबर 1, IMDb पर मिली 9.5 रेटिंग
19 hrs agoरजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, जानें कब होगी रिलीज
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines