पॉपुलर एक्टर रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी फिल्म ‘जाट’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म ‘जाट’ में रणदीप ने विलेन का रोल अदा किया है। इस बीच अब रणदीप ने बताया है कि कैसे उन्होंने नॉन जाट से शादी की थी और कैसे उनकी शादी हुई थी? साथ ही ये भी कि इस पर उनकी फैमिली का कैसा रिएक्शन था? आइए जानते हैं कि आखिर रणदीप ने इस पर क्या कहा?
रणदीप हुड्डा ने शेयर की शादी की बातें
दरअसल, हाल ही में रणदीप हुड्डा, शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में नजर आए। इस दौरान रणदीप ने कई मुद्दों पर बात की। वहीं, जब रणदीप से उनकी शादी के बारे में पूछा गया तो इसका जवाब देते हुए रणदीप ने कहा कि मेरा तो शादी करने का ही मूड़ नहीं था। मैं स्कूल में बहुत परेशान रहता था और मैं नहीं चाहता कि मैं दुनिया में किसी ओर को लाऊं, जो स्कूलिंग के थ्रू जाए।
क्या बोले रणदीप?
रणदीप ने कहा कि मेरा नहीं था, लेकिन फिर संयोग हो गया और मैं बहुत खुश हूं कि ऐसा हुआ। हालांकि, मैं तो ये जॉक भी मारता हूं कि मेरी शादी इसलिए नहीं हुई हरियाणा में क्योंकि मेरे पास सरकारी नौकरी नहीं थी, तो मणिपुर से करनी पड़ी। उन्होंने कहा कि बहुत सारे कमेंट्स मैंने भी पढ़े हैं। रणदीप ने कहा कि प्यार में जात-पात, धर्म-देश, उम्र इन सबका नहीं पता होता।
धीरे-धीरे ठीक हुई परेशानी
उन्होंने कहा कि शादी में परेशानियां भी आई क्योंकि मेरे भी पेरेंट्स चाहते थे कि उन्हीं की क्मयुनिटी में शादी हो। अपनी फैमिली में पहला मेंबर हूं, जिसने नॉन जाट से शादी की है और किसी ने कभी नहीं की है। सबको प्रॉब्लम थी उससे, लेकिन धीरे-धीरे वो परेशानी ठीक हो गई। रणदीप ने कहा कि मणिपुर में उस वक्त प्रॉब्लम चल रही थी और मैं वैसे भी बहुत ही पतला-गंजा था, सावरकर जी के रोल में।
इंटरनेट भी नहीं था
रणदीप ने बताया कि मेरी शादी में सिक्योरिटी बहुत थी। हम जहां भी जाते थे सिक्योरिटी के अंडर ही जाते थे और बाराती कम थे, सिर्फ दस ही लोग गए थे। हमारी शादी बहुत सिंपल थी, लेकिन लोगों को बहुत पसंद आई। वहां, पर उस वक्त इंटरनेट भी नहीं था, लेकिन हमें बाद में पता लगा कि हमारी शादी लाइव चल रही थी।
यह भी पढ़ें- Parth Samthaan के ACP आयुष्मान लुक की झलक आई सामने, CID फैंस ने यूं किया रिएक्ट
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
6 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
10 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
13 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
14 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
14 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
19 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines