Randeep Hooda Lin Laishram Wedding Photos: जिसका फैंस को कब से इंतजार था वो दिन आखिरकार आज आ ही गया। बॉलीवुड के मोस्ट एलिजिबल बैचलर एक्टर रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) भी आज शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। वो अपने लेडी लव लिन लैशराम (Lin Laishram) से आज सात फेरे लेकर अपने रिश्ते को एक नाम दे देंगे। अब उनकी शादी की रस्में भी शुरू हो गई हैं। इतना ही नहीं एक्टर की वेडिंग से कुछ फोटोज और वीडियो भी लीक हो गए हैं जो सोशल मीडिया पर वायरल हो चले हैं।
यह भी पढ़ें: Animal के डायरेक्टर छूना चाहते हैं Ranbir Kapoor के पैर? बोले- ‘वो भले ही मुझसे छोटे हैं…’
रणदीप की शादी का वीडियो लीक
सामने आए इन वीडियो और फोटो को अगर आप ध्यान से देखें तो इसमें दूल्हा बनकर रणदीप पारंपरिक मणिपुरी पोशाक में तैयार होकर मंडप तक पहुंच चुके हैं। पहले उनकी बारात का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो सफेद धोती और कुर्ते में धूमधाम से चलते नज़र आ रहे है। इस दौरान उन्होंने सिर पर मैचिंग पगड़ी पहनी है और अपना लुक कम्पलीट किया है। दूसरी और उनकी दुल्हन के साथ भी वीडियो वायरल हो गई है।
दूल्हा- दुल्हन का लुक हुआ रिवील
लिन लैशराम भी ट्रेडिशनल अंदाज़ से बेहद खूबसूरत और अलग दिखाई दे रही हैं। रणदीप और लिन को मणिपुरी रीति-रिवाजों के साथ शादी की रस्में निभाते हुए देखा जा सकता है। ये कपल अपनी शादी के मंडप में बैठा हैं और लिन के परिवारवालें इन दोनों को शगुन देकर रस्में पूरी कर रहे हैं। इस दौरान इस जोड़ी के चेहरे पर शादी की खुशी साफ नज़र आ रही है। इनकी शादी काफी अलग और खूबसूरत लग रही है।
शादी की वीडियो वायरल
इन वीडियो ने भी फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। कपल का ये अलग सा अंदाज़ सभी को काफी पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर अब नई फोटोज और वीडियो देखने के लिए फैंस भी बेताब बैठे हैं। वहीं, सभी को इंतजार है कि कब एक्टर अपनी शादी की तस्वीरें खुद फैंस के साथ शेयर करेंगे। साथ ही पूरी दुनिया को अपनी गर्लफ्रेंड से अपनी पत्नी के रूप में मिलवाएंगे। फिलहाल हो फैंस इन वीडियो को देखकर ही ये शादी एन्जॉय कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
4 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
4 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
5 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
7 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
8 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
9 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
10 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
11 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines