Animal, Ranbir Kapoor: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाल मचा रखा है। दर्शकों को फिल्म बेहद पसंद आ रही है। हालांकि इन दिनों टिकट खिड़की पर ‘डंकी’ और ‘सालार’ का भी कब्जा है। बावजूद इसके एनिमल ने अपनी पकड़ बना रखी है।
हालांकि अब सोशल मीडिया पर नेटिजन्स का कहना है कि इस फिल्म के फाइट सीन को बॉलीवुड की एक फिल्म से कॉपी किया गया है, जबकि कुछ टाइम पहले यूजर्स ने कहा था कि इस फिल्म के फाइट सीन को कोरियन फिल्म से लिया गया है।
यह भी पढ़ें- क्या 2024 का लोकसभा चुनाव बिहार से लड़ेंगे Manoj Bajpayee? एक्टर ने कहा- कल रात…
Lord Bobby in parallel universe
byu/Samurai-named-Jack inBollyBlindsNGossip
फिल्म ‘आशिक’ से कॉपी किया गया ‘एनिमल’ का फाइट सीन- नेटिजन्स
हाल ही में इंटरनेट पर एक वीडियो सामने आया, जिसमें नेटिजन्स ने कहा कि एनिमल के फाइट सीक्वेंस को बॉलीवुड फिल्म ‘आशिक’ के फाइट सीक्वेंस से ‘कॉपी-पेस्ट’ किया गया है। इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो में बॉबी देओल और राहुल देव से लड़ते नजर आ रहे हैं, जिसे देखकर रेडिट यूजर ने इसे कॉपी बताया है।
https://www.youtube.com/watch?v=w0TU_taJia0&t=10s
बता दें कि इससे पहले भी नेटिजन्स ने साउथ कोरियन फिल्म ‘ओल्डबॉय’ (2003) से इस फिल्म के फाइट सीन को कॉपी-पेस्ट बताया है। हालांकि फिल्म ‘ओल्डबॉय’ से इसे पूरी तरह कॉपी नहीं बताया गया।
बॉक्स ऑफिस पर ‘एनिमल’ का धमाल
बता दें कि रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल में एक्टर के अलावा रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर, बॉबी देओल, तृप्ति डिमरी, सिद्धांत कार्निक सहित कई सितारों ने अपने अभिनय का जलवा दिखाया है। ये फिल्म सिनेमाघरों में खूब धमाल मचा रही है। साथ ही जमकर कमाई भी कर रही है। बताते चलें कि इस फिल्म ने अभी तक 548.01 करोड़ रुपये का शानदान कारोबार किया है। दर्शकों में इसके लिए अभी भी अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है। फिल्म की कमाई अभी भी जारी है। देखने वाली बात होगी की इस फिल्म की कमाई कहां जाकर रुकेगी?
संबंधित खबरें
रातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
5 mins agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
2 hrs agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
3 hrs agoक्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
8 hrs agoनाना पाटेकर के गांव का इतिहास नहीं जानते होंगे आप! इसे किले के लिए है मशहूर
8 hrs agoLIVE: नाना को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- आज उनका मैसेज नहीं आया
9 hrs agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
9 hrs ago'मेरी गाड़ी के ब्रेक काट दिए...', तनुश्री बोलीं- नाना मेरे लिए इविल डैड है
11 hrs ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
19 hrs agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines