Rakul Preet Singh Brother Arrested: रकुल प्रीत सिंह के भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ये मामला ड्रग्स से जुड़ा हुआ है। अब एक्ट्रेस के घर में मुसीबत आ गई है। ऐसा लगता है ड्रग्स केस रकुल प्रीत का पीछा ही नहीं छोड़ रहा। सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद ड्रग्स का मामला काफी ज्यादा उछला था। ऐसे में एक्ट्रेस को ED का समन भी मिला था और फिर वो अपनी सफाई देने के लिए ED के सामने पेश हुई थीं। एक्ट्रेस की ED के ऑफिस से निकलते हुए तस्वीरें खूब वायरल हुई थीं और लोगों ने जमकर रकुल प्रीत सिंह को ट्रोल किया था।
हैदराबाद पुलिस ने रकुल के भाई को किया गिरफ्तार
वहीं, अब उनके बाद उनके भाई अमन प्रीत सिंह पर ड्रग्स केस में मुसीबत आ गई है। अब खबर है कि एक्ट्रेस के भाई को हैदराबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ये मामला कोकीन रैकेट से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आज तेलंगाना एंटी नारकोटिक्स ब्यूरो यानी TGANB ने जानकारी मिलने पर साइबराबाद पुलिस और नरसिंगी पुलिस संग मिलकर एक फ्लैट में छापा मारा और एक्ट्रेस के भाई फंस गए।
पकड़ा गया 2.6 किलो कोकेन
सामने आ रही जानकारी के मुताबिक, एक्ट्रेस के भाई समेत इस केस में पांच लोगों की गिरफ्तारी हुई है। इस केस में 13 लोगों की लिस्ट आई है जिन्होंने ड्रग्स लिए थे। 13 लोगों की ड्रग्स रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब पुलिस जल्द ही रकुल प्रीत के भाई अमन प्रीत को अदालत में पेश करेगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो तेलंगाना एंटी नारकोटिक्स डिपार्टमेंट ने करीब 2.6 किलो कोकेन पकड़ा है। इस कोकेन को बेचने के इरादे से हैदराबाद में लाया गया था। अब जो लोग इस मामले में फंसे हैं उनके खिलाफ जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss के इतिहास में पहली बार दिखा नया ट्रेंड, घरवालों की जगह बाहरवालों पर टिका गेम
एक्ट्रेस का नहीं आया बयान
बता दें, रकुल की तरह ही उनके भाई भी एक्टर हैं। फिलहाल वो बॉलीवुड में कदम जमाने के लिए स्ट्रगल कर रहे हैं। वहीं, अब इस केस के बाद उनका करियर दांव पर लग सकता है। दूसरी तरफ अभी तक एक्ट्रेस या फिर उनके परिवार की तरफ से इस मामले पर कोई भी रिएक्शन सामने नहीं आया है। सभी को इंतजार है कि रकुल प्रीत सिंह कब इस मामले पर भाई की तरफ से सफाई पेश करेंगी। अब देखना होगा इस मामले में आगे क्या होता है।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
8 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
9 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
10 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
12 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
12 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
13 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
14 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
15 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines