कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद से भारत सरकार ने कड़ा रुख अपनाते पाकिस्तानियों को अपने वतन लौटने का आदेश जारी कर दिया है। इसके बाद से सवाल उठ रहे हैं कि क्या सीमा हैदर को भी पाकिस्तान लौटना होगा? जाहिर है कि सीमा हैदर ने साल 2023 में अवैध रूप से भारत में प्रवेश किया था। यहां आकर उसने ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा के रहने वाले सचिन मीणा से शादी कर ली थी। केंद्र सरकार के पाकिस्तानी नागरिकों को देश छोड़ने के आदेश के बाद राखी सावंत ने सीमा हैदर का पक्ष लिया है। राखी का कहना है कि सीमा हैदर अब इंडिया की बहू है। उसके साथ अन्याय नहीं करना चाहिए।
वह अब भारतीय हो चुकी
राखी सावंत ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस ने कहा, ‘सीमा हैदर को पाकिस्तान नहीं भेजा जाना चाहिए। वह सचिन मीणा की पत्नी और उसके बच्चे की मां है। वह सचिन से प्यार करती है। वह अब भारतीय हो चुकी है क्योंकि वह सचिन के बच्चे की मां बन चुकी है। किसी महिला के साथ इस तरह का अन्याय नहीं होना चाहिए। वह अब भारत की बहू है इसलिए आप सीमा हैदर के साथ ऐसा गलत काम नहीं कर सकते हैं। बुरा व्यवहार नहीं कर सकते हैं।’
वीडियो में रखी कहती हैं, ‘सीमा हैदर अब यूपी की बहू है इसलिए उसे भारत छोड़ने के लिए नहीं कहना चाहिए। महिलाओं का सम्मान करना चाहिउए। क्या आप लोग समझ रहे हैं? अन्याय मत करो। हमें नहीं पता है कि कौन सा षड्यंत्र किया जा रहा है, भगवान ही जाने लेकिन किसी मासूम के साथ गलत नहीं होना चाहिए।’
सीमा हैदर इंडिया की बहू
राखी सावंत आगे कहती हैं, ‘मैं मानती हूं कि सीमा हैदर पाकिस्तानी है लेकिन आज वह इंडिया की बहू है और सचिन मीणा के साथ शादी करके हिंदू बन चुकी है। वो भारत के पक्ष में नारे लगाती है। वो भी एक बच्ची के रूप में। उसे एक देश से दूसरे देश नहीं भेजा जाना चाहिए। वह कोई फुटबॉल नहीं है कि आप उसे बाहर निकाल दो। मेरी आपसे विनती है।’
गौरतलब है कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार की तरफ से पाकिस्तानी नागरिकों के लिए इंडिया छोड़ने का फरमान सुनाया गया है। साथ ही वीजा की सेवाएं तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दी गई हैं।
संबंधित खबरें
रातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
2 hrs agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
5 hrs agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
6 hrs agoक्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
10 hrs agoनाना पाटेकर के गांव का इतिहास नहीं जानते होंगे आप! इसे किले के लिए है मशहूर
11 hrs agoLIVE: नाना को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- आज उनका मैसेज नहीं आया
11 hrs agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
12 hrs ago'मेरी गाड़ी के ब्रेक काट दिए...', तनुश्री बोलीं- नाना मेरे लिए इविल डैड है
13 hrs ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
22 hrs agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines