Rakhi Sawant: ड्रामा क्वीन राखी सावंत अक्सर अपनी हरकतों की वजह से सुर्खियों में आ जाती हैं। सोशल मीडिया पर भी राखी खूब एक्टिव रहती हैं और कुछ ना कुछ पोस्ट करती रहती हैं। इन दिनों राखी सावंत, हानिया आमिर को दिए गए बयान को लेकर चर्चा में चल रही हैं। हानिया भी राखी के बयान पर कमाल का रिएक्शन दे रही हैं। इस बीच अब राखी, हानिया आमिर के साथ रहने के लिए पाकिस्तान जा पहुंची हैं। ऐसा हमारा नहीं बल्कि खुद राखी सावंत का कहना है। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?
राखी ने शेयर किया वीडियो
दरअसल, राखी सावंत ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में राखी कह रही हैं कि ये देखो मैं इतने सारे बैग्स लेकर इंडिया से आई हूं। वीडियो में राखी एक-दो नहीं बल्कि बहुत सारे बैग्स दिखा भी रही हैं। इसके आगे राखी ने वीडियो में कहा कि मैं पाकिस्तान के लाहौर में रहने के लिए आई हूं। राखी ने कहा कि मैं इस वक्त लाहौर एयरपोर्ट पर खड़ी हूं।
क्या बोलीं राखी?
वीडियो में राखी ने कहा कि हानिया तुमसे मिलने और तुम्हारे साथ रहने के लिए, पाकिस्तान इंडस्ट्री में काम करने के लिए इंडिया छोड़कर आई हूं। वीडियो में राखी ने आगे कहा कि अरे लाहौर वालों आप तो मुझे हलवा-पूरी खिला रहे थे, लेकिन यहां तो कोई पिकअप करने ही नहीं आया, ये क्या हो रहा है। राखी ने आगे कहा कि फ्लाइट से इतने सारे बैग निकालने में मुझे टाइम लग गया।
यूजर्स ने यूं किया रिएक्ट
अब राखी का ये वीडयो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और यूजर्स भी इस पर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट किया कि वेलकम राखी। दूसरे यूजर ने कहा कि माफ कर दो बहन। तीसरे यूजर ने कहा कि ये लाहौर एयरपोर्ट नहीं है राखी जी। चौथे यूजर ने कहा कि गुड लक हानिया। इस तरह के कमेंट्स लोगों ने इस पोस्ट पर किए हैं।
हानिया ने भी दिया था रिएक्शन
गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों से हानिया और राखी दोनों ही चर्चा में बनी हुई हैं। दरअसल, कुछ ही दिन पहले राखी ने हानिया आमिर के साथ-साथ पाकिस्तानी स्टार नरगिस और दीदार को डांस-ऑफ के लिए चैलेंज किया था। राखी के इस चैलेंज के बाद हानिया ने भी इस पर मजेदार रिएक्शन दिया था और तबसे ही दोनों सुर्खियों में बनी हुई हैं।
यह भी पढ़ें- Saif Ali Khan हमला मामले में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, ‘खुकुमनी शेख’ को किया अरेस्ट, जानें क्या है कनेक्शन?
संबंधित खबरें
'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
7 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
7 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
10 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
11 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
12 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
12 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
13 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
14 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
15 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines