Rajvir Jawanda Death: पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा का निधन हो गया है. 11 दिन से सिंगर मोहाली के हॉस्पिटल में जिंदगी की जंग लड़ रहे थे. 27 सितंबर को हिमाचल प्रदेश के बद्दी के पास हुए एक बड़े सड़क हादसे में राजवीर जवांदा को गंभीर चोट आई थी. सिर और रीढ की हड्डी में गंभीर चोट आने के बाद से ही राजवीर अस्पताल में भर्ती थे. मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में चल रहे इलाज के दौरान आज सुबह राजवीर जिंदगी से जंग हार गए और उनका निधन हो गया. राजवीर महज 35 साल के थे और अब उनके जाने की खबर से उनके फैंस भी सदमे में आ गए हैं.
कैसे हुआ एक्सीडेंट?
राजवीर जवंदा के साथ जब हादसा हुआ तब वो मोटरसाइकिल पर सवार होकर शिमला से सोलन जा रहे थे. बद्दी के पास वो मोटरसाइकिल पर अपना बैलेंस खो बैठे जिसकी वजह से भयानक हादसा हो गया. आनन-फानन में सिंगर को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया लेकिन हॉस्पिटल में पहुंचते ही राजवीर को दिल का दौरा भी पड़ गया. इसके बाद उन्हें मोहाली के फॉर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया. अस्पताल में भी राजवीर 11 दिनों से वेंटिलेटर पर थे.
यह भी पढ़ें: वेंटिलेटर पर हैं मशहूर पंजाबी सिंगर Rajvir Jawanda, एक्सीडेंट के 3 दिन बाद भी नाजुक है हालत
सेलेब्स ने की थी सलामती की दुआ
राजवीर के निधन से पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है. वहीं हादसे के बाद भी दिलजीत दोसांझ, गिप्पी ग्रेवाल, एमी विर्क, नीरू बाजवा और कंवर ग्रेवाल जैसे कलाकारों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर उनकी सलामती की दुआ की थी. दिलजीत दोसांझ ने तो हांगकांग में हो रहे अपने कॉन्सर्ट के दौरान भीड़ से अपील की थी कि वो राजवीर के लिए दुआ करें.
यह भी पढ़ें: ‘दुआ में बहुत असर है…’, Diljit Dosanjh ने कॉन्सर्ट के बीच किसके लिए मांगी दुआ? देखें वीडियो
कौन थे राजवीर जवांदा?
राजवीर ने साल 2014 में ‘मुंडा लाइक मी’ गाने से अपने करियर की शुरुआत की थी. ये गाना सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था. इसके साथ उन्होंने ‘खुश रह कर’, ‘तू दिसा पैंदा’, ‘सरनेम’, ‘सरदारी’, ‘आफरीन’, ‘डाउन टू अर्थ’, ‘लैंडलॉर्ड’ और ‘कंगनी’ जैसे हिट गाने दिए थे. म्यूजिक इंडस्ट्री के साथ-साथ राजवीर ने पंजाबी फिल्मों में भी काम कर अपनी पहचान बनाई. राजवीर ने ‘जींद जान’ और ‘मिंडो तसीलदारनी’ जैसी फिल्मों में काम कर ऑडियंस के दिल में अपनी जगह बनाई थी.
संबंधित खबरें
18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
1 hr agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
2 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
18 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
22 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
22 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
23 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
1 day agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
1 day agoLIVE: बुलेटप्रूफ ग्लास के पीछे से फैंस से मिले अमिताभ बच्चन
1 day ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines