Raju Srivastava: हास्य कला से इंडस्ट्री में अपना लोहा मनवाने वाले ‘गजोधर भैया’ (Gajodhar Bhaiya) उर्फ राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastava Death) अब हमारे बीच नहीं हैं। कॉमेडी स्टार ने आज दिल्ली के AIIMS अस्पताल में अंतिम सांस ली। सबको हंसाने वाला स्टार आज सबको रुला कर चला गया। राजू श्रीवास्तव की पत्नी का हाल ही में बयान सामने आया है।
राजू की पत्नी का आया बयान
कॉमेडियन की पत्नी शिखा श्रीवास्तव (Raju Srivastava Wife) ने मीडिया हाउस से बातचीत के दौरान कहा, “मैं अभी बात करने में सक्षम नहीं हूं। मैं अभी क्या कह सकती हूं? उन्होंने बहुत संघर्ष किया, मैं वास्तव में उम्मीद और प्रार्थना कर रही थी कि वह इस जंग से लड़कर वापस आ जाएंगे। लेकिन, ऐसा नहीं हुआ है। मैं केवल इतना कह सकती हूं कि वह एक सच्चे योद्धा थे।”
AIIMS से लाया गया राजू श्रीवास्तव का पार्थिव शरीर
न्यूज एजेंसी ANI ने हॉस्पिटल से कुछ तस्वीरें साझा की है। जिसमें देखा जा सकता है कि हॉस्पिटल के बाहर एम्बुलेंस में कॉमेडी किंग (Raju Srivastava Last Photo) का पार्थिव शरीर रखा जा रहा है। सोशल मीडिया पर यह तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही है। आपको बता दें कि दिल्ली के AIIMS में ही बीते डेढ़ महीने से राजू श्रीवास्तव वेंटिलेटर पर थे। तमाम कोशिशों के बाद भी कॉमेडी किंग की जान नहीं बचाई जा सकी।
अभी पढ़ें – Raju Srivastava: क्या राजू को हो गया था अपनी मौत का अंदेशा? वीडियो शेयर कर किया था यमराज का जिक्र
42 दिन से वेंटिलेटर पर थे राजू श्रीवास्तव
जानकारी के लिए बात दें कि 10 अगस्त को जिम में उन्हें दिल का दौरा पड़ा जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। कॉमेडी स्टार बीते 42 दिनों से वेंटिलेटर पर थे। फैंस उनकी सलामती की दुआ मांग रहे थे। हालांकि आज कॉमेडी स्टार ने अंतिम सांस ली। राजू श्रीवास्तव के निधन (Raju Srivastava Death) की खबर सुन इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। फैंस को यकीन कर पाना मुश्किल हो रहा है।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
Ramayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
41 mins agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
2 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
2 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
3 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
4 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
5 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
22 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines