Rajpal Yadav Death Threat: राजपाल यादव और कपिल शर्मा (Kapil Sharma) को ईमेल पर जान से मारने की धमकी मिली है। पाकिस्तान से आई इस जानलेवा धमकी के बाद पुलिस ने FIR भी दर्ज कर ली है। इस मामले का कनेक्शन लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जोड़ा जा रहा है। दरअसल, धमकी देने वाले शख्स को बिश्नोई गैंग से बताया गया है। साथ ही ईमेल में बाबा सिद्दीकी (Baba Siddique) और सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) की तस्वीर भी अटैच की गई है। इन दोनों की हत्या के बाद अब राजपाल यादव और कपिल शर्मा की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई जा रही है।
राजपाल यादव का ऑडियो आया सामने
कपिल शर्मा ने तो अभी तक इस मामले पर कुछ भी नहीं कहा है, लेकिन राजपाल यादव का बयान अब सामने आ चुका है। एक्टर राजपाल यादव का एक ऑडियो मैसेज सामने आया है। इस ऑडियो क्लिप में एक्टर धमकी को लेकर बात करते हुए नजर आ रहे हैं। एक्टर ने कहा, ‘मैंने अंबोली पुलिस स्टेशन और साइबर क्राइम, दोनों में इन्फॉर्म कर दिया था और उसके बाद इसके बारे में मैंने किसी से कोई भी चर्चा नहीं की। मेरा काम भी नहीं है इसके बारे में कुछ बोलना, जब मुझे इसके बारे में कुछ पता ही नहीं है।’
धमकी पर क्या बोले राजपाल यादव
राजपाल यादव ने आगे कहा, ‘मैं कलाकारी करता हूं, कलाकारी में कोशिश करता रहू कि पूरी दुनिया का हर बच्चा, बूढ़ा, नौजवान हमारे मनोरंजन से खुश रहे। इससे ज्यादा अब मैं कुछ बोलना भी नहीं चाहता। इसके बारे में जो भी बोले, एजेंसियां बोलने में सक्षम हैं और वही बता सकती हैं, बाकी मुझे कोई जानकारी नहीं है। अब ये जानकारी जो मुझे मिली थी, वो मैंने दे दी।’
यह भी पढ़ें: Kapil Sharma और Rajpal Yadav को मिली धमकी पर क्या बोली पुलिस? Sidhu Moose Wala का भी निकला कनेक्शन
राजपाल यादव की पत्नी का बयान दर्ज
अब राजपाल यादव का ये ऑडियो क्लिप इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। आपको बता दें, इस केस में उनकी पत्नी राधिका राजपाल यादव का बयान भी दर्ज किया जा चुका है। दरअसल, पुलिस ने खुलासा किया है कि राजपाल यादव की पत्नी को ही ये ईमेल मिला था। अब इस मामले की जांच चल रही है। टेक्निकल जानकारी जुटाने के लिए इन्वेस्टीगेशन की जा रही है।
संबंधित खबरें
Entertainment News LIVE: सोहा अली खान के लिए करीना कपूर ने किया स्पेशल पोस्ट, फैमिली फोटोज कीं शेयर
5 mins agoDrishyam Box Office Collection: 3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
26 mins agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, जीती चमचमाती ट्रॉफी और 20 लाख रुपए
10 hrs agoखतरों के खिलाड़ी 15 का आज होगा ग्रैंड फिनाले, इन 5 खिलाड़ियों में होगी कांटे की टक्कर; जानें कितनी है प्राइज मनी
14 hrs agoपावर स्टार पवन सिंह की मां की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में लगाया गले; पत्नी ज्योति ने की दुआ
16 hrs agoकौन हैं रचिता राम? जिनके बर्थडे सेलिब्रेशन में फैन ने पकड़े एक्ट्रेस के गाल; वीडियो हुआ वायरल
19 hrs agoRise and Fall 2 में लड़ाई भूल शहजाद पूनावाला बने स्वरा भास्कर के फिटनेस कोच, शो में एक्ट्रेस के छलक पड़े आंसू
20 hrs agoनहीं रहे साउथ सिनेमा के फिल्ममेकर सिंगीथम श्रीनिवास राव, 94 की उम्र में ली अंतिम सांस
23 hrs agoमीका सिंह ने Bigg Boss 20 के घर में जमाया रंग, गानों पर झूमे कंटेस्टेंट्स; गुल्लू-लव का कपल डांस वायरल
23 hrs agoसलमान खान की 'मातृभूमि' सिनेमाघरों में कब होगी रिलीज? फिल्म के नए वर्जन को मिली हरी झंडी!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines