हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Mamta Kulkarni की गुरु से मिलने पहुंचे Rajkummar Rao, महाकुंभ से वायरल हुईं तस्वीरें

Rajkummar Rao: आज महाकुंभ का 32वां दिन है। इस बीच अब अभिनेता राजकुमार राव और उनकी वाइफ पत्रलेखा भी महाकुंभ गए हुए हैं। कपल की फोटोज आईं हैं, जो ममता कुलकर्णी की गुरु के साथ हैं।

विज्ञापन
Rajkummar Rao, Patralekhaa

Rajkummar Rao: इन दिनों पूरे देश में ‘महाकुंभ 2025’ को लेकर खुशी का माहौल है। आज महाकुंभ का 32वां दिन है। पूरे देश से श्रद्धालुओं का सैलाब ‘महाकुंभ’ में उमड़ा हुआ है। ना सिर्फ देश बल्कि दुनियाभर से अब तक 49 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने संगम स्नान कर डुबकी लगाई। इस बीच अब अभिनेता राजकुमार राव और उनकी वाइफ पत्रलेखा भी महाकुंभ गए हुए हैं। इस बीच कपल की फोटोज आईं हैं, जो ममता कुलकर्णी की गुरु के साथ हैं।

सोशल मीडिया पर सामने आईं फोटोज

दरअसल, viralbhayani ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में राजकुमार राव और उनकी पत्नी पत्रलेखा नजर आ रहे हैं। कपल के साथ ममता कुलकुर्णी की गुरु लक्ष्मी नारायाण त्रिपाठी भी नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर अब ये पोस्ट जमकर वायरल हो रहा है और यूजर्स इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। ज्यादातर यूजर्स ने इस पोस्ट पर दिल और फायर इमोजी बनाए हैं।

राजकुमार और पत्रलेखा की महाकुंभ फोटोज

गौरतलब है कि राजकुमार राव ने अपने इंस्टाग्राम पर पांच दिन पहले महाकुंभ से अपनी फोटोज शेयर की थी। फोटोज के अलावा उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया था। ना सिर्फ राजकुमार और पत्रलेखा बल्कि फिल्मी दुनिया के तमाम सितारे भी महाकुंभ पहुंचे हैं और सोशल मीडिया पर कई सेलेब्स की फोटोज भी सामने आई हैं।

विज्ञापन

क्या बोले राजकुमार?

वहीं, अगर राजकुमार की बात करें तो ANI से बात करते हुए उन्होंने कहा था कि हम पहले भी यहां आ चुके हैं और मैं संगम में डुबकी लगाने के लिए बहुत एक्साइटेड हूं। उन्होंने कहा कि मैं और मेरी वाइफ मां गंगा से बहुत प्यार करते हैं। इसके अलावा राजकुमार ने अपने रहने के बारे में भी बात की थी। उन्होंने कहा था कि हम स्वामी जी के साथ परमार्थ निकेतन आश्रम में रह रहे हैं।

क्या महाकुंभ पर फिल्म बनाएंगे एक्टर?

इसके अलावा राजकुमार राव से जब पूछा गया कि क्या वो महाकुंभ से कोई प्रेरणा लेंगे? या फिर फिल्म बनाएंगे? तो इस पर एक्टर ने कहा कि हां, अगर कोई कहानी मिलती है और कहानी अच्छी है और जैसा मैंने कहा कि यहां एक जादुई आभा है और यहां की हवा में भी आध्यात्मिकता है। इसलिए अगर कुछ बनाया जाता है तो क्यों नहीं?

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- India’s Got Latent Controversy: रणवीर अल्लाहबादिया को फिर मिला पुलिस का नोटिस, कल बयान दर्ज करने के लिए बुलाया

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola